न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहलाज निहलानी ने किए गोविंदा को लेकर कई खुलासे, धनुष की 50वीं फिल्म ‘रायन’ का ट्रेलर रिलीज

जाने-माने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने सुपरस्टार गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। पहलाज ने एक बातचीत में गोविंदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 7:54:26

2 News : पहलाज निहलानी ने किए गोविंदा को लेकर कई खुलासे, धनुष की 50वीं फिल्म ‘रायन’ का ट्रेलर रिलीज

जाने-माने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने सुपरस्टार गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। पहलाज ने एक बातचीत में गोविंदा को लेकर कई खुलासे किए। पहलाज ने फ्राइडे टॉकीज यूट्यूब चैनल से बातचीत में गोविंदा की अदाकारी की तारीफ की, सच्चे दिल और परिवार के लिए डिवोशन को सराहा। साथ में वो कारण भी बताए जिनकी वजह से गोविंदा का पतन हुआ। पहलाज बोले कि गोविंदा धीरे-धीरे और ज्यादा वहमी होते जा रहे थे। हमेशा से कान के थोड़े कच्चे थे।

वे सेट पर बोलते थे कि झूमर गिरने वाला है और सबसे किनारे होने को बोलते। पता नहीं कैसे झूमर गिर भी जाता था। कभी भविष्यवाणी करते कि कादर खान डूब जाएंगे। वे अंधविश्वास के हिसाब से लोगों को कपड़े बदलने को बोलते थे। कुछ खास दिनों पर वे कुछ चीजें करने से मना कर देते। इन सबको मिलाकर उनकी लेट-लतीफी उनके डाउनफॉल का सबब बन गई। हम कभी दोस्त नहीं बने हालांकि कनेक्शन जरूर था। उनके साथ काम करने में हमेशा अनिश्चितता थी।

वे बिना सोचे बी और सी-ग्रेड फिल्में साइन कर लेते थे। एक ही समय पर 5-6 फिल्मों में काम करते थे। किसी को पता ही नहीं रहता था कि वह हैं कहां। वह देर से आते और झूठ बोला करते थे। वे बोलते थे कि पैसे के लिए ये सब कर रहे हैं लेकिन मैं बोलता कि यह सोचने का बहुत गलत तरीका है। गोविंदा ने इंडस्ट्री में किसी के साथ भी रिश्ता नहीं बनाया।

उल्लेखनीय है कि एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें दुनियाभर में तहलका मचाने वाली जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार’ ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें शरीर पर पेंट लगाकर 400 दिनों तक शूटिंग करने की बात ठीक नहीं लगी थी। इस पर पहलाज ने कहा कि असल में गोविंदा को ‘अवतार’ नाम की एक हिंदी फिल्म ऑफर हुई थी। मैं गोविंदा के साथ ‘अवतार’ नाम की एक हिंदी फिल्म बना रहा था, लेकिन फिल्म बंद हो गई, क्योंकि गोविंदा बार-बार बेहोश हो जाते थे और धीरे-धीरे प्रोजेक्ट बंद हो गया।

pahlaj nihalani,filmmaker pahlaj nihalani,govinda,pahlaj govinda,govinda superstition,dhanush,raayan movie,dhanush raayan

‘रॉयन’ के लीड एक्टर और डायरेक्टर हैं धनुष, फिल्म में है जबरदस्त एक्शन

धनुष ने अपनी दमदार अदाकारी से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखती है। फिलहाल धनुष के चाहने वाले काफी उत्साहित हैं क्योंकि उनकी फिल्म ‘रायन’ जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले आज मंगलवार (16 जुलाई) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है। धनुष ने ‘कैप्टन मिलर’ के बाद ‘रायन’ की घोषणा की थी। ट्रेलर में धनुष जबरदस्त तरीके से एंट्री लेते हैं। वे अपने रास्ते में आने वाले लोगों को मारते हुए आगे बढ़ते हैं। ऐसा लग रहा है कि ‘रायन’ में धनुष का अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा। धनुष लीड एक्टर हैं, जो आपराधिक अंडरवर्ल्ड की कहानी बयां करते है।

खास बात ये है कि ‘रायन’ धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है और बतौर अभिनेता उनकी 50वीं फिल्म है। डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म 'पा पांडी' सफल रही थी। ‘रायन’ की अवधि 2 घंटे 25 मिनट की है जिसे सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। धनुष के साथ इसमें एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और सेल्वाराघवन जैसे कलाकार खास रोल में हैं। 'रायन' का म्यूजिक ऑस्कर अवार्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क