न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुरक्षित हैं इजराइल में फंसी नुसरत, जल्द लौटेंगी भारत, यूजर्स आलिया को इस कारण कर रहे हैं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए इजराइल गई थीं। इस बीच इजराइल पर गाजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 1:06:00

2 News : सुरक्षित हैं इजराइल में फंसी नुसरत, जल्द लौटेंगी भारत, यूजर्स आलिया को इस कारण कर रहे हैं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए इजराइल गई थीं। इस बीच इजराइल पर गाजा पट्टी में हमास ने हमला बोल दिया। ऐसे में नुसरत के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में पड़ गए और उनकी सलामती की दुआ करने लगे। नुसरत से शनिवार (7 अक्टूबर) दोपहर से संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे हर कोई उन्हें लेकर चिंतित था। अब लेटेस्ट अपडेट आया है कि नुसरत सही सलामत है।

नुसरत की टीम की सदस्य संचिता त्रिवेदी ने बताया कि हम आखिरकार एक्ट्रेस से संपर्क करने में सफल रहे। दूतावास की मदद से नुसरत को सुरक्षित घर लाया जा रहा है। वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं। नुसरत को सीधी फ्लाइट नहीं मिली इसलिए वह कनेक्टिंग फ्लाइट से आ रही हैं।

उनकी आगे की सुरक्षा के लिए ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की जा सकती, लेकिन जैसे ही वह भारत पहुंचेंगीं हम आपको सूचित करेंगे। हम राहत महसूस कर रहे हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि वह सुरक्षित हैं और भारत आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि नुसरत की पिछली फिल्म ‘अकेली’ थी, जो 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। नुसरत अब हॉरर फिल्म 'छोरी 2' में नजर आएंगी।

आलिया भट्ट ‘ग्लास मैगजीन’ के लिए बनीं कवर गर्ल, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड की ‘क्यूट गर्ल’ आलिया भट्ट की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आलिया की एक्टिंग और खूबसूरती लोगों को दीवाना बना देती है। हालांकि कभी-कभार सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। अब एक बार फिर आलिया को उनकी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। आलिया हाल ही में 'ग्लास मैगजीन' के लिए कवर गर्ल बनीं और इसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं।

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही नेटिजंस आलिया के लुक से हैरान हो गए। आलिया लग्जरी ब्रांड 'गुच्ची' के यूनिक आउटफिट्स में दिखीं। यूजर्स को आलिया के अजीब पोज अखर गए। जैसे ही एक यूजर ने 'रेडिट' पर तस्वीरें साझा कीं, नेटिजंस ने इसके लिए आलिया का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ ने आलिया के एक्टिंग पर फोकस करने के बजाय मॉडलिंग में हाथ आजमाने पर निशाना साधा, जबकि अन्य ने उनके लुक के लिए उनके स्टाइलिस्ट की आलोचना की।

उल्लेखनीय है कि आलिया ने पिछले दिनों अपनी अगली फिल्म ‘जिगरा’ की फोटो शेयर की थी। उनकी पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आलिया की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनकी शादी 14 अप्रैल 2022 को एक्टर रणबीर कपूर के साथ हुई थी। उनके एक बेटी राहा है जो 6 नवंबर को एक साल की हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार