न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैसों के मामले में ‘गुजराती’ बताने पर नोरा ने अक्षय को दिया जवाब, तंगी की बात करते-करते रो पड़े आमिर

एक्ट्रेस नोरा फतेही मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हालांकि उन्हें अभी तक मुख्य तौर पर शानदार डांसर के रूप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 8:26:19

2 News : पैसों के मामले में ‘गुजराती’ बताने पर नोरा ने अक्षय को दिया जवाब, तंगी की बात करते-करते रो पड़े आमिर

एक्ट्रेस नोरा फतेही मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। हालांकि उन्हें अभी तक मुख्य तौर पर शानदार डांसर के रूप में जाना जाता है। नोरा के शरीर में जबरदस्त लचक देखने को मिलती है, जिसके दम पर वह किसी भी स्टेप को आसानी से कर लेती हैं। उनके बेली मूव्स को बेहद पसंद किया जाता है। साल 2018 में नोरा ने ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियो 'दिलबर' में अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया था।

नोरा इन दिनों फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के कारण सुर्खियों में हैं। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नोरा के साथ दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी हैं। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में अक्षय कुमार ने नोरा को लेकर कहा था कि वह अपने पैसों को लेकर बहुत अलर्ट हैं। साथ ही एक्टर ने नोरा को 'गुजराती' भी कहा था। अब नोरा ने कनेक्ट एफएम कनाडा के साथ बात करते हुए अक्षय की इस बात पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये बहुत जरूरी है।

मैं चौबीसों घंटे काम करती हूं। मैं एक दिन में एक साथ तीन शूट करती हूं और ऐसा करने के लिए मेरे पास अपने कारण हैं, लेकिन मैं अक्षय के लिए भी यही सुनती हूं। वे भी कड़ी मेहनत करते हैं और अपने पैसे के बारे में सोचते हैं और मैं उनका काफी सम्मान भी करती हूं। मेरा कारण ये है कि मैं अपने परिवार की लिए कमाती हूं। मैं परिवार का ख्याल रखती हूं। मेरी लाइफ में ऐसा कोई खास आदमी नहीं है जो मेरे खर्चों को उठाए, मेरे घर का बिल भरे और मेरे सपनों को पूरा करने में मेरी मदद करे। मुझे ही अकेले सब कुछ करना होता है। मैं हर चीज का भुगतान खुद करती हूं। मैं मां का ख्याल रखती हूं, मैं भाई-बहनों का ख्याल रखती हूं, मैं दोस्तों का ख्याल रखती हूं।

nora fatehi,actress nora fatehi,dancer nora fatehi,madgaon express,Akshay Kumar,nora akshay,aamir khan,superstar aamir khan,tahir hussain

आमिर का इंटरव्यू हो रहा है वायरल, बोले-पिता थे सरल, उन्हें नहीं लेना चाहिए था कर्जा

सुपरस्टार आमिर खान एक्टिंग की दुनिया में तीन दशक से भी ज्यादा समय से हैं। जब वो एक्टर नहीं बने थे, तब भी उनका इस दुनिया से नाता था, क्योंकि उनके पिता ताहिर हुसैन जाने-माने प्रोड्यूसर थे। इन दिनों आमिर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे आर्थिक तंगी की बात करते-करते रो पड़े। दरअसल आमिर ने ह्यूमन ऑफ बॉम्बे को इंटरव्यू दिया था। आमिर ने कहा था, 'मेरे पिता औसत से ऊपर के प्रोड्यूसर थे। उनकी फिल्में काफी चली भी हैं, लेकिन उनको बिजनेस करना बिल्कुल नहीं आता था।

जो चीज हमें सबसे ज्यादा परेशान करती थी, वो थी हमारे पिता को देखना। वो बहुत ही सरल व्यक्ति थे। शायद उन्हें ये बिजनेस सेंस नहीं था कि उन्हें इतने सारे कर्ज नहीं लेने चाहिए थे। होता ये था कि जब उनकी फिल्में चलती थीं तो काला बाजार होता था और वे चोरी करते थे। इसलिए प्रोड्यूसर्स को आधे समय तक हिसाब-किताब नहीं मिल पाता था। तो कभी-कभी फिल्में चलती थीं, लेकिन प्रोड्यूसर को डिस्ट्रीब्यूटर से उनका हक कभी नहीं मिला था।

ऐसा बहुत होता था। उनकी फिल्में चली थीं, लेकिन मुझे नहीं पता...उनके पास कभी पैसा नहीं था। आर्थिक तंगी के कारण मेरा परिवार चाहता था कि मैं इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट या डॉक्टर बनूं। वे चाहते थे कि मुझे एक ऐसी नौकरी मिले, जिसमें एक स्थिर आय हो। लेकिन मुझे एक्टर ही बनना था। इतनी आर्थिक परेशानियों के बावजूद माता-पिता ने मुझे एक शानदार जिंदगी दी। कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी। ये बताते-बताते आमिर रो पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष