न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पॉर्न स्टार बताने पर ऐसा बोलीं ‌Bigg Boss फेम निक्की तंबोली, अभिषेक मल्हान ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

'बिग बॉस 14' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 11' से सुर्खियां बटोर चुकीं निक्की तंबोली बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। निक्की की तस्वीरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 11:59:59

पॉर्न स्टार बताने पर ऐसा बोलीं ‌Bigg Boss फेम निक्की तंबोली, अभिषेक मल्हान ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

'बिग बॉस 14' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 11' से सुर्खियां बटोर चुकीं निक्की तंबोली बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। निक्की की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या जिम लुक। निक्की को कई दफा सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर केस में भी आया था। अब कुछ यूजर्स ने उन्हें पॉर्न स्टार बता दिया।

खुद की ट्रोलिंग होने के सवाल पर 26 साल की निक्की ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि आप मुझे कुछ भी कह सकते हैं, कुछ भी। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मुझे उन लोगों की मान्यता की जरूरत नहीं है जो केवल सोशल मीडिया पर बैठकर दूसरों के काम को ट्रोल करने का काम करते हैं। मेरी या किसी अन्य की एक एडल्ट फिल्म स्टार से तुलना करना उन महिलाओं का अपमान है।

बिना किसी वजह के एक महिला की कीमत पर दूसरी महिला का अपमान क्यों? क्या ये वही लोग नहीं है जो अपनी कामुक आंखों से इसी तरह की एडल्ट फिल्मों को एंजॉय करते हैं। एक एडल्ट स्टार भी सम्मान की हकदार है। आप जितना रिएक्शन देंगे ये ट्रोल आप पर उतना ही निजी स्तर पर हमले की कोशिश करेंगे।

जब उन्हें एहसास होगा कि यह एकतरफा है, तो किसी न किसी दिन, वे थककर कमेंट करना बंद कर सकते हैं। ये लोग किसी भी तरह मेरी शानदार जिंदगी को रोक नहीं सकते। निक्की ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में आइटम नंबर किया था।

nikki tamboli,bigg boss 14,abhishek malhan,bigg boss ott 2,elvish yadav,phukra insan

अभिषेक Bigg Boss OTT 2 के फिनाले में थोड़ी देर के लिए ही आए

एल्विश यादव ने 58 दिन बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का खिताब जीत लिया है। फुकरा इंसान के नाम से लोकप्रिय अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे। शो के ग्रैंड फिनाले के एक दिन पहले रविवार को अभिषेक गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें डेंगू हो गया। डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद अभिषेक सिर्फ थोड़ी देर के लिए फिनाले में पहुंचे थे। हालांकि फर्स्ट रनर अप बनने के बाद वे फिर से अस्पताल चले गए।

इस दौरान उनके मम्मी-पापा भी उनके साथ थे। अस्पताल से उन्होंने बेड पर लेटे हुए एक वीडियो बना फैंस के साथ शेयर किया है। अभिषेक ने अपने पांडा गैंग को दिल से थैंक यू कहा। अभिषेक ने कहा - सबसे पहले थैंक यू सो मच। उन सभी को, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। मुझे पता है कि मैं ट्रॉफी लेकर नहीं आ पाया लेकिन आप लोगों का जो प्यार दिख रहा है मुझे, जो प्यार आप लोग मेरे को दे रहे हो।

भगवान की कसम, मुझे लगता नहीं कि मैं इतना डिजर्व करता हूं जितना प्यार आप लोग दे रहे हो। थैंक यू सो मच पांडा गैंग और उन सभी को जिन्होंने मुझे वोट किया। जस्ट बिग बॉस के सेट से वापस अस्पताल आया हूं। मैं उन सभी मीडिया पर्सन से माफी मांगता हूं, जिनको मेरा इंटरव्यू लेना था या चाहते थे कि मैं कुछ बोलूं उनके बारे में, शो के बारे में। लेकिन मैं क्या करूं। मुझे एक डेड लाइन मीट करनी थी। मेरे को अस्पताल वापस आना था।

मैं जल्दी से ठीक होना चाहता हूं ताकि मैं सबको सारी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर सकूं। जिन लोगों ने भी मेरा सपोर्ट किया, मुझे पता है कि मैंने उनको निराश किया क्योंकि मैं ट्रॉफी नहीं ला पाया। लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया। दो महीने मैं जितना कर सकता था, उतना किया। लेकिन आप लोगों ने जो प्यार मुझे दिया, वो मेरे लिए ट्रॉफी ही है। एल्विश को बधाई.....सिस्टम।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार