न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्टर ने शेयर किया रावण के साधु अवतार में तैयार होता हुआ एक BTS वीडियो, नहीं पहचान पा रहे फैंस

करीब 35 साल पहले बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ का यादगार रोल निभाने वाले एक्टर पंकज धीर के बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Mar 2024 11:15:08

इस एक्टर ने शेयर किया रावण के साधु अवतार में तैयार होता हुआ एक BTS वीडियो, नहीं पहचान पा रहे फैंस

करीब 35 साल पहले बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ का यादगार रोल निभाने वाले एक्टर पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। निकितिन ने भी एक्टिंग को ही अपने करिअर के रूप में चुना। वे अब तक बड़े और छोटे दोनों पर्दों पर विभिन्न भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। निकितिनइन दिनों सोनी टीवी पर आ रहे एक धार्मिक सीरियल ‘श्रीमद रामायण’ में ‘रावण’ का किरदार निभा रहे हैं।

निकितिनने इसी सीरियल से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है। निकितिन ने इंस्टाग्राम पर रावण के साधु अवतार में तैयार होते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो में निकितिन ने यह दिखाया है कि वे रावण के साधु वेश के लिए कैसे तैयार हो रहे हैं।

निकितिन इतने अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं कि साथी कलाकार और फैंस भी चक्कर में पड़ गए। निकितिनने कैप्शन में लिखा, “रावण के लिए इतना ज्यादा प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद...साधु अवतार की एक छोटी सी झलक साझा कर रहा हूं…’ सीरियल में फिलहाल सीता हरण ट्रैक चल रहा है। इसमें रावण साधु के वेश में आता है और सीता को हरण कर ले जाता है।

निकितिनधीर ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में ‘थंगाबली’ का रोल कर लूटी थी खूब वाहवाही

बता दें कि निकितिन ने 17 मार्च को अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। अपनी लंबी हाइट के कारण बिल्कुल अलग दिखने वाले निकितिन का जन्म मुंबई में हुआ था। । उन्होंने लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका सेंगर के साथ शादी की है। निकितिनने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में विलेन ‘थंगबली’ का रोल निभाकर खूब तारीफ बटोरी थी। निकितिनअपने काम के प्रति जुनूनी हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि 'थंगाबली' के किरदार के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था ताकि मजबूत दिख सकें। निकितिनने बॉलीवुड में अपने करिअर की शुरुआत नेगेटिव रोल से की थी लेकिन अब उन्हें हर तरह के रोल में देखा जा सकता है। निकितिन'शेरशाह', 'दबंग 2', 'बेबी', 'रेडी', 'जोधा अकबर', ‘इंडियन पुलिस फोर्स’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘रक्तांचल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट ‘मार्टिन’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम