Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नील को न्यूयॉर्क में 4 घंटे तक रखा गया था हिरासत में, संसद भवन में इस दिन होगी ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग

एक्टर नील नितिन मुकेश (43) दिवंगत दिग्गज प्लेबैक सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। वे एक्टर हैं और 'न्यूयॉर्क'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 7:22:53

2 News : नील को न्यूयॉर्क में 4 घंटे तक रखा गया था हिरासत में, संसद भवन में इस दिन होगी ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग

एक्टर नील नितिन मुकेश (43) दिवंगत दिग्गज प्लेबैक सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। वे एक्टर हैं और 'न्यूयॉर्क', 'जेल', 'लफंगे परिंदे', '7 खून माफ', 'डेविड', 'प्रेम रतन धन पायो', 'साहो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही उनकी फिल्म 'हिसाब बराबर' रिलीज हुई थी, जिसमें आर. माधवन भी हैं। इस बीच नील ने खुलासा किया कि वे जब अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क (अमेरिका) गए तो उन्हें एयरपोर्ट पर ना केवल रोका गया, बल्कि उनसे उनकी राष्ट्रीयता को लेकर भी सवाल किया गया।

नील ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं 'न्यूयॉर्क' मूवी कर रहा था, तब मुझे वहां एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि मैं इंडियन हूं और मेरे पास इंडियन पासपोर्ट है। इसलिए यह बड़ी खबर बन गई थी कि मुझे रोका गया। वे मुझे ना जवाब देने दे रहे थे और ना ही अपने बारे में कुछ कहने दे रहे थे। मामला तब और बिगड़ गया था जब अधिकारियों ने मेरी बात सुने बिना सवालों का सिलसिला जारी रखा। मुझे अपनी पहचान स्पष्ट करने से पहले चार घंटे तक हिरासत में रखा गया।

चार घंटे बाद उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हे क्या कहना है?' मैंने बस इतना कहा कि बस गूगल कर लीजिए। इसके बाद वे इतने शर्मिंदा हुए कि उन्होंने मुझसे मेरी विरासत, मेरे दादाजी और मेरे पिता के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। नील के साथ यह घटना साल 2009 में ‘न्यूयॉर्क’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसकी कहानी 9/11 आतंकी हमले पर आधारित थी। म्यूजिक फैमिली से आने के बावजूद नील ने एक्टिंग को अपना करिअर चुना। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘विजय’ (1988) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
neil nitin mukesh,actor neil nitin mukesh,nitin mukesh,mukesh,new york movie,neil nitin mukesh detain,ramayana the legend of prince rama movie,parliament,om birla ‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का पहला प्रीमियर साल 1993 में हुआ था

एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ की 15 फरवरी को संसद भवन में विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य सभी पीढ़ियों के लोगों के बीच इस पौराणिक महाकाव्य की समझ विकसित करना है। गीक पिक्चर्स के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भारतीय संसद के इस कदम से बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

हमारे काम को इतने प्रतिष्ठित स्तर पर मान्यता मिलना सौभाग्य की बात है। स्क्रीनिंग में संसद के दोनों सदनों के सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों से आमंत्रित मेहमान शामिल होंगे। बता दें कोइची सासाकी, राम मोहन और युगो साको ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। इसका पहला प्रीमियर साल 1993 में हुआ था। फिल्म को 24वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 1993 में दिखाया गया था और इसका टेलीविजन प्रसारण भी हुआ था।

हिंदी वॉयस कास्ट में राम के रूप में युद्धवीर दहिया, सीता के रूप में सोनल कौशल, लक्ष्मण के रूप में उपलक्ष कोचर और रावण के रूप में राजेश जॉली शामिल हैं। मूल हिंदी डब में राम की आवाज अरुण गोविल, सीता की नम्रता साहनी, रावण की अमरीश पुरी और कथावाचक की आवाज शत्रुघ्न सिन्हा ने दी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में फिल्म का जिक्र किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका