न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतू कपूर ने स्विट्जरलैंड में मनाया बर्थडे, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीरें, साथ नहीं थे रणबीर और आलिया

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और एक्टर रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर आज सोमवार (8 जुलाई) को अपना जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 1:27:56

नीतू कपूर ने स्विट्जरलैंड में मनाया बर्थडे, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीरें, साथ नहीं थे रणबीर और आलिया

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और एक्टर रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर आज सोमवार (8 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। नीतू 66 साल की हो गई हैं। नीतू के जन्मदिन पर उन्हें चाहने वाले फैंस, फैमिली मेंबर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीतू ने बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में बर्थडे सेलिब्रेट किया।

जश्न की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें नीतू बेटी, दामाद भरत साहनी और नातिन समायरा के साथ नजर आ रही हैं। ये प्यारी फोटो रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटो के साथ ही रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू का केक कट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रिद्धिमा पोस्ट में लिखती हैं, “हम लड़कियां अपना बबली एन्जॉय कर रहे हैं। प्यार और सिर्फ प्यार। हैप्पी बर्थडे मम्मी।” तस्वीरों में रणबीर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट नहीं दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि वे अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर तो पिछले कई दिनों से ‘रामायण’ मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ भी जल्द ही रिलीज हो सकती है।

neetu kapoor,actress neetu kapoor,rishi kapoor,riddhima kapoor,neetu birthday,neetu 66 years,ranbir kapoor,alia bhatt

नीतू ने साल 1980 में की थी ऋषि कपूर के साथ शादी

अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के दम पर नीतू आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। 8 जुलाई 1958 को जाट सिख परिवार में जन्मी नीतू की मां का नाम राजी कौर और पिता का नाम दर्शन सिंह था। 5 साल की छोटी सी उम्र में नीतू ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उनका असली नाम हरनीत कौर है। फिल्मों में आने के बाद उनकी मां ने उनका नाम बदलकर नीतू सिंह कर दिया था। 70 के दशक में नीतू की फिल्में लगातार फ्लॉप जा रही थीं।

तब उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ ऑफर हुई। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसे नीतू के करिअर की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। साल 1980 में नीतू ने ऋषि के साथ शादी की, जिनके साथ उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘कभी-कभी’, ‘खेल खेल में’ सहित कुछ और हिट फिल्मों में काम किया।

ऋषि उनके लिए बहुत पजेसिव थे और उन्हें हर समय अपने आस-पास चाहते थे। ऋषि का साल 2020 में 67 साल की उम्र में ब्लड कैंसर ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया था। नीतू ने शादी के बाद बहुत कम फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘जुग जुग जियो’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका