न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Koffee With Karan 8 : नीतू ने बताया आलिया-सोनी से इसलिए होते हैं झगड़े, ऋषि और जया को लेकर किए ये खुलासे

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ इन दिनों धूम मचा रहा है। ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे इस शो की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 1:52:51

Koffee With Karan 8 : नीतू ने बताया आलिया-सोनी से इसलिए होते हैं झगड़े, ऋषि और जया को लेकर किए ये खुलासे

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ इन दिनों धूम मचा रहा है। ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे इस शो की जबरदस्त लोकप्रियता है। इसमें अब तक कई सेलेब्रिटी जोड़ियां आकर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताने के साथ खास राज खोल चुकी हैं। हालांकि इस वजह से कुछ विवाद भी हो जाते हैं। शो के पिछले एपिसोड में कपूर सिस्टर्स जान्हवी और खुशी आई थीं।

इस बार रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर और गुजरे जमाने की एक और दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान करण ने नीतू से उनकी बहू आलिया भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किए। करण ने नीतू को पोती राहा के एक साल की होने होने पर बधाई भी दी। जब नीतू ने राहा के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि पोती को लेकर अक्सर उनके आलिया और समधन सोनी राजदान से झगड़े होते रहते हैं।

नीतू ने कहा कि राहा अब धीरे-धीरे बड़ी हो रही है तो मैं अक्सर घर के हाउस हेल्प से कहती रहती हूं कि उसे पापा बोलना सिखाए। लेकिन आलिया की मम्मी सोनी चाहती हैं कि राहा पहले मम्मी बोलना सीखे। ये सुनकर करण की हंसी छूट जाती है और कहते हैं कि आपकी इस बात को लेकर घर पर लड़ाई होती है।

नीतू ने आगे बताया कि एक दिन जब वह घर गई तो आलिया उनसे कहती हैं कि राहा ने ‘मम्मा’ बोला। इस पर नीतू ने उनको जवाब देते हुए कहा कि उसने ‘मम्मा’ नहीं ‘मम-मम’ बोला है तो इस बात पर इतना ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा नीतू ने आलिया से नोक-झोंक को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।

नीतू ने कहा, सख्त बॉयफ्रेंड थे ऋषि, जया को पैपराजी को डांटने में आता है मजा

नीतू ने शो में यह भी खुलासा किया कि दिवंगत पति ऋषि कपूर से पहले उनका अपने चचेरे ससुर दिग्गज एक्टर शशि कपूर पर सीक्रेट क्रश था। ये सुनकर खुद करण शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं- 'आपका आपके अंकल पर क्रश था?' बता दें कि पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर थे। ऋषि, राज के बेटे हैं।

नीतू ने अपने डेटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि ऋषि एक 'सख्त बॉयफ्रेंड' थे और उन्हें जमकर पार्टी करने की इजाजत नहीं देते थे। उन्हें वो किस्सा भी याद आया जब वह यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करती थीं तो देर रात पार्टियां हुआ करती थीं। हालांकि वह कभी इन पार्टियों का हिस्सा नहीं रहीं क्योंकि ऋषि रोक लगा देते थे। नीतू ने कहा कि मेरे पास सिर्फ 'सख्त बॉयफ्रेंड' ही नहीं था, मेरी मां भी बहुत सख्त थी और उन दिनों में मैं उन दोनों के बीच बुरी फंस गई थी।

बता दें कि नीतू और ऋषि की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। पैपराजी संग एक्ट्रेस जया बच्चन के अनबन वाले रिश्ते पर भी नीतू ने रिएक्ट किया। जया और पैपराजी के झगड़े पर नीतू ने कहा कि ऐसा एक बार हुआ था, फिर वो ऐसा करने लग गईं। पैपराजी को डांटने में जया को मजा आता है। पैपराजी भी डांट एंजॉय करते हैं। जया भले फोटो लेने के लिए भड़क जाती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बिल्कुल भी ऐसी नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका