न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीना ने कहा, जिस दिन पुरुष बच्चे पैदा करने लगेंगे..., रानी को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने पर है अफसोस

एक्ट्रेस नीना गुप्ता कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। नीना ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी खास पहचान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 6:26:29

2 News : नीना ने कहा, जिस दिन पुरुष बच्चे पैदा करने लगेंगे..., रानी को इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने पर है अफसोस

एक्ट्रेस नीना गुप्ता कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। नीना ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। नीना अपने बेबाक और बिदांस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में नीना ने फेमिनिज्म पर चर्चा करते हुए इस मुद्दे को फालतू बताया। रणवीर अलावादिया के साथ बातचीत के दौरान नीना ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि आपको फालतू फेमिनिज्म पर भरोसा करना है।

मैं यही कहना चाहूंगी कि खुद को छोटा समझने से बेहतर है कि खुद की वैल्यू समझें। अगर आप एक हाउसवाइफ हैं तो इसे हेय दृष्टि से न देखें। यह एक अहम रोल है। वैसे भी महिला और पुरुष एक नहीं हो सकते। जिसे दिन एक पुरुष बच्चे पैदा करने लगेगा, उस दिन से दोनों एक समान कहलाएंगे। महिलाओं को पुरुषों की ज्यादा जरूरत है। मुझे याद है जब मैं यंग और सिंगल थी, तो मुझे सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी।

मैं जब सुबह 4 बजे घर से निकली, तो एक लड़का मेरा पीछा करने लगा। उस वक्त मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। मैं डर गई और घर वापस चली गई। फिर मैंने अगले दिन की फ्लाइट बुक की और अपने एक मेल दोस्त के घर पर रुकी, ताकि वह मुझे एयरपोर्ट ड्रॉप करने जाए। मुझे एक आदमी चाहिए था। इसी तरह हमें उनकी जरूरत ज्यादा है। नीना 80 के दशक में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं। मसाबा, नीना और रिचर्ड्स की बेटी हैं। नीना ने साल 2008 में विवेक मेहरा के साथ शादी की।

neena gupta,actress neena gupta,neena feminism,masaba,viv richards,vivek mehra,rani mukerji,actress rani mukerjee,lagaan movie,aamir khan

रानी मुखर्जी इस कारण से नहीं कर पाई थीं ‘लगान’ में काम

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बाद से बहुत कम फिल्मों में नजर आई हैं। रानी ने अपने करिअर के दौरान कई सफल फिल्मों में काम किया है। अब रानी ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' का हिस्सा ना बन पाने पर खेद जताया है। रानी ने गोवा में 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में एक इंटरेक्टिव सेशन के दौरान पहली बार ‘लगान’ का हिस्सा न बन पाने पर चुप्पी तोड़ी।

रानी ने कहा कि ‘लगान’ एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसका हिस्सा ना बन पाने की वजह से मैं दुर्भाग्यपूर्ण महसूस करती हूं। इस फिल्म से आमिर निर्माता बन रहे थे, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा था कि इस फिल्म की खास तरीके से शूटिंग होगी जिसके लिए पूरी टीम को 6 महीने के लिए उस जगह में रहना था। लेकिन तब तक मैंने कोई और फिल्म साइन कर ली थी।

मैंने जो फिल्म साइन की उन निर्माता से पूछा कि क्या मैं इस फिल्म को छोड़ सकती हूं क्योंकि मैं चाहती थी कि आमिर की फिल्म में काम करूं। लेकिन दुख की बात ये है कि मैं प्रोजेक्ट साइन कर चुकी थी और निर्माता ने मुझे मना कर दिया। बता दें कि ‘लगान’ 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका