न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रीतिश नंदी के निधन पर नीना गुप्ता का विवादित कमेंट, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल, रिश्तों में पहले से था तनाव

नीना गुप्ता ने अपने एक कमेंट से बवाल मचा दिया है। नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट किया जिस पर हर किसी का ध्यान जा रहा है। अब भले ही एक्ट्रेस ने उसे डिलीट कर दिया हो लेकिन उसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 6:14:30

प्रीतिश नंदी के निधन पर नीना गुप्ता का विवादित कमेंट, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल, रिश्तों में पहले से था तनाव

प्रसिद्ध पत्रकार, कवि, सांसद और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी ने 8 जनवरी, 2025 को अंतिम सांस ली। 73 साल की उम्र में प्रीतिश नंदी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने फिल्मी सितारों को निराश किया और इससे इंडस्ट्री को झटका भी लगा। उनके कई करीबी दोस्त और साथ काम करने वाले लोग भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनुपम खेर से लेकर अनिल कपूर तक कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए पोस्ट साझा किया है।

जहां एक ओर उनके निधन ने लोगों को गहरा सदमा दिया वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने एक कमेंट से बवाल मचा दिया है। नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट किया जिस पर हर किसी का ध्यान जा रहा है। अब भले ही एक्ट्रेस ने उसे डिलीट कर दिया हो लेकिन उसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे हैं।

इस कमेंट को देखने के बाद जाहिर हो रहा है कि निर्माता का दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ 36 का आंकड़ा रहा है। लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा झगड़ा एक बार फिर जगजाहिर हो गया है। प्रीतिश के विवादास्पद कार्यों के लिए बार-बार उनके प्रति नीना गुप्ता ने नफरत व्यक्त की है। उन्होंने उनके जीते जी भी कई आरोप लगाए थे और अब उनके निधन के बाद भी वो इससे नहीं चूक रही हैं। दरअसल प्रीतिश के निधन के बाद अनुपम खेर ने उनके लिए एक खास पोस्ट साझा किया और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस पोस्ट पर नीना गुप्ता की नजर पड़ गई और उन्होंने एक अजीब कमेंट कर दिया।

नंदी ने चुराया था बर्थ सर्टिफिकेट

नीना गुप्ता अपने साहसिक निर्णयों और लचीलेपन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने जीवन की हर चुनौती का सामना किया। अपनी बेटी मसाबा को अकेले पालने से लेकर 65 साल की उम्र में लीड एक्ट्रेस के तौर पर खुद स्थापित करने में वो सफल रहीं। एक्ट्रेस ने बिना शादी किए ही बेटी मसाबा को जन्म दिया का और इसके कई दुष्परिणाम भी उन्हें झेलने पड़े थे। उनमें से एक मीडिया हाउस द्वारा उनके प्रति निरंतर नैतिक पुलिसिंग थी। इसी बीच प्रीतिश नंदी ही थे जिन्होंने सारी हदें पार कर दीं और मसाबा का जन्म प्रमाण पत्र चुराकर उनकी पहचान सार्वजनिक कर दी थी। पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ एक पुराने साक्षात्कार में नीना गुप्ता ने बताया कि कैसे उस समय के जाने-माने पत्रकार प्रीतिश नंदी ने मसाबा के जन्म प्रमाण पत्र की चोरी की साजिश रची थी।

किया ये कमेंट

घटना के बाद नीना ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रीतिश नंदी को उनके कामों के लिए गाली दी। इस साहसिक बयान को होर्डिंग्स पर भी जगह मिली। नीना को यह कहते हुए सुना गया, 'उसने रजिस्ट्रार के दफ्तर से मेरा बेटी का जन्म प्रमाणपत्र चुरा लिया। और मैंने उसे गाली दी थी! यह होर्डिंग्स पर था... उसने जाकर चुरा लिया! प्रीतीश नंदी!' अब एक बार फिर उनके निधन की खबर जाने के बाद एक्ट्रेस ने उनकी आलोचना की और अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, 'तो उसकी आत्मा को शांति न मिले। समझ गए तुम और मेरे पास उसके खिलाफ सबूत भी है। तुम्हें पता है इसने मेरे साथ क्या किया था और मैंने इसे सार्वजनिक तौर पर कमीना कहा था। इसने मेरी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट चुराकर पब्लिश कर दिया था।'

neena gupta controversial comment,pritish nandy death,neena gupta pritish nandy feud,bollywood controversy,neena gupta statement,pritish nandy obituary,neena gupta social media reaction,pritish nandy legacy,bollywood news,neena gupta pritish nandy conflict

पुराने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताता था कि पत्रकार ने अपनी पहचान छिपाई, खुद को पारिवारिक रिश्तेदार बताया और अस्पताल के रजिस्ट्रार से मसाबा का जन्म प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'उन्होंने (प्रीतिश) किसी को भेजा। मैं अपनी बुआ के साथ रह रही थी, तो इसलिए मेरी बुआ गई और उन्होंने आवेदन जमा कर दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद आओ, हम तुम्हें जन्म प्रमाण पत्र देंगे। तो वह एक सप्ताह बाद गई और उन्होंने कहा कि वो तो ले गए आपके कोई रिश्तेदार। संयोग से मैं किसी ऐसे व्यक्ति को जानती था जो उस व्यक्ति को जानता था, उसे पता चला के उसने किसी को भेजा और फिर उसने एक लेख लिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ