साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में नयनतारा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। फीमेल सेंट्रिक रोल्स में अपनी पकड़ के लिए जानी जाने वाली यह अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी नजर आईं। सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच चुकी नयनतारा ने अपने करियर के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल भी बनाए रखी है।
नयनतारा के शानदार घरटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नयनतारा की कुल नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चेन्नई में उनका 100 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला है, जिसमें हर तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। मुंबई में उनका लग्जरी अपार्टमेंट भी है, जिसमें सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल और जिम जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा हैदराबाद में 30 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट भी उनकी संपत्ति में शामिल है।
प्राइवेट जेट और लग्जरी कारनयनतारा के लग्जरी शौक केवल घर तक सीमित नहीं हैं। उनके पास 1.76 करोड़ रुपये की कार और दूसरी 1 करोड़ रुपये की कार भी है। इसके अलावा, नयनतारा 50 करोड़ रुपये मूल्य का प्राइवेट जेट की मालकिन भी हैं। निवेश की बात करें तो उन्होंने लिप बाम कंपनी में 10 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।