न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नयनतारा ने लंबा-चौड़ा नोट लिख ‘अन्नपूर्णी’ के लिए मांगी माफी, गाने में देखें परिणीति-राघव की शादी के खास पल

‘जवान’ मूवी में शाहरुख खान के साथ रोमांस करने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 2:07:05

2 News : नयनतारा ने लंबा-चौड़ा नोट लिख ‘अन्नपूर्णी’ के लिए मांगी माफी, गाने में देखें परिणीति-राघव की शादी के खास पल

‘जवान’ मूवी में शाहरुख खान के साथ रोमांस करने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल उनकी फिल्म 'अन्नपूर्णी' विवादों से घिरी हुई है। सिनेमाघरों के बाद इसे हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म और इसके कलाकारों पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद इसे OTT से हटा दिया गया। यहां तक कि फिल्म को लेकर एफआईआर भी दर्ज करा दी गई।

अब नयनतारा ने विवाद के लिए माफी मांगी है। नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने 'जय श्री राम' के साथ शुरुआत करते हुए लिखा, “मैं ये लेख भारी हृदय और सत्यता के आधार पर लिख रही हूं। पिछले कुछ समय से जो भी स्थितियां हमारी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर उत्पन्न हुई है, उन सबसे संबंधित सभी देशवासियों को संबोधित करना चाहती हूं। किसी भी फिल्म का निर्माण सिर्फ वित्तीय लाभ नहीं बल्कि उससे जुड़ा संदेश पहुंचाना है।

'अन्नपूर्णी' के निर्माण में भी इससे संबंधित भावनाएं और मेहनत एक निर्दोष सोच के साथ की गई है, जिसका उद्देश्य जीवन के सफर की वास्तविकता दिखाना और दृढ़ इच्छाशक्ति से बाधाओं को दूर करना है। एक सकारात्मक संदेश शेयर करने के हमारे ईमानदार प्रयास में हमसे अनजाने में गलती हुई है। हमें उम्मीद नहीं थी कि सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस सेंसरयुक्त फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। मेरा और मेरी टीम का इरादा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

ये कृत्य अनजाने में हुआ। मैं खुद ऐसी इंसान हूं जो भगवान में पूरी आस्था रखती हूं...देशभर के मंदिरों में दर्शन करती हूं और पूजा करती हूं। हम इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हैं और तमाम लोगों से तहे दिल से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। पिछले दो दशक के फिल्मी करिअर में मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिविटी फैलाना और प्रेरणा देना रहा है, न कि किसी को कष्ट पहुंचाना।”

उदयपुर में 24 सितंबर को हुई थी परिणीति और राघव की शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। शादी प्राइवेट सेरेमनी में पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। परिणीति ने राघव को शादी के बाद खुद की आवाज में एक गाना ‘ओ पिया’ डेडिकेट किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

अब इसी गाने का एक्सटेंडेड वर्जन उनके वेडिंग वीडियो में इस्तेमाल किया गया है। इस 3 मिनट 53 सैकंड के म्यूजिक वीडियो में कपल की हल्दी, मेहंदी से लेकर प्रीवेडिंग और वेडिंग के दौरान कई अनदेखे मोमेंट्स दिख रहे हैं। इसमें उनकी बैचलर पार्टी के खास पल भी हैं। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।

गाने में कपल के वेडिंग डेस्टिनेशन के आउटडोर व्यू को खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। दुल्हन बनी परिणीति की एंट्री सहित कई पल क्लिप में दिखेंगे। कहीं, राघव अपनी दुल्हनिया को खाना खिलाते दिख रहे हैं तो कहीं उन्हें किस करते। परिणीति ने कैप्शन लिखा, “ये राघव के लिए मेरी ओर से तोहफा है।” इस गाने को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम