न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें – ट्रांसजेंडर बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्‌डी’ का ट्रेलर रिलीज, शिल्पा ने शेयर किया ‘सुखी’ फिल्म का पोस्टर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तगड़ा एक्टर माना जाता है। वे हर प्रकार की भूमिका निभाने में सक्षम हैं। उनके करिअर की शुरुआत भले ही धीमी गति से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 6:59:49

देखें – ट्रांसजेंडर बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्‌डी’ का ट्रेलर रिलीज, शिल्पा ने शेयर किया ‘सुखी’ फिल्म का पोस्टर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तगड़ा एक्टर माना जाता है। वे हर प्रकार की भूमिका निभाने में सक्षम हैं। उनके करिअर की शुरुआत भले ही धीमी गति से हुई थी, लेकिन बाद में उन्हें शानदार अवसर मिले जिनके सहारे उन्होंने तेज रफ्तार पकड़ ली। नवाजुद्दीन कई चुनौतीपूर्ण रोल निभा चुके हैं और इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म ‘हड्डी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

इसमें वे एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षत अजय शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में 300 ट्रांसजेंडर्स को लिया गया है। आज बुधवार (23 अगस्त) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसमें नवाजुद्दीन और अनुराग कश्यप दमदार किरदारों में हैं। एक्शन, क्राइम और ड्रामे से भरपूर ट्रेलर काफी दिलचस्प है। ‘हड्डी’ 7 सितंबर को रिलीज होगी।

एनसीआर, गुड़गांव और नोएडा के आधुनिक खंडहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म बदले की दिलचस्प यात्रा पर ले जाती है। इसमें नवाजुद्दीन के ट्रांसजेंडर जीवन की झलक मिलती है, जो एक गिरोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज से दिल्ली आता है। वह ट्रांसजेंडर्स और परिवार का बदला लेने के लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाता है।

उसके साथ गैंगस्टर से राजनेता बने अनुराग ने अन्याय किया था और वह उससे बदला लेता है। जी5 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेवा, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला भी हैं।

nawazuddin siddiqui,haddi film trailer,Shilpa Shetty,sukhee poster,haddi,sukhee

22 सितंबर को रिलीज होगी शिल्पा शेट्‌टी की फिल्म ‘सुखी’

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों शिल्पा ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है और वे टीवी पर कुछ रियलिटी शो में सेलेब्रिटी या फिर जज के रूप में नजर आती हैं। अब शिल्पा के फैंस के लिए खुशखबरी है। शिल्पा की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

फिल्म की डायरेक्टर सोनल जोशी हैं। 'सुखी' 38 वर्षीय पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत 'सुखी' कालरा और उसके दोस्तों की कहानी है, जो 20 साल बाद अपने स्कूल रियूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं। फिल्म में ‘सुखी’ ढेर सारे अनुभवों और भावनाओं से गुजरते हुए एक पत्नी और एक मां के बाद फिर से अपने 17 वर्षीय वर्जन को जी रही हैं।

शिल्पा ने आज बुधवार (23 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, "ये कहानी है मेरी, आपकी, हम सबकी। मिलिए आपकी ही जैसी, सुखप्रीत कालरा यानी की सुखी से और आइए मेरी दुनिया में, 22 सितंबर सिर्फ सिनेमाघरों में।'' इसमें शिल्पा के साथ कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल, चैतन्य चौधरी और अमित साध हैं। फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार