न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाजुद्दीन ने गोरा होने के लिए लगाई थी ढेरों क्रीम, सुशांत की दुल्हन बनने को तैयार थी अंकिता लेकिन...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 1:03:59

2 News : नवाजुद्दीन ने गोरा होने के लिए लगाई थी ढेरों क्रीम, सुशांत की दुल्हन बनने को तैयार थी अंकिता लेकिन...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। साधारण शक्ल सूरत उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई। नवाज आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। नवाज लीक से हटकर रोल करने में विश्वास करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने बताया कि करिअर की शुरुआत में वह अपने स्किन टोन से काफी ज्यादा विचलित रहते थे।

नवाज ने कहा कि कई सालों तक मुझे यह लगता था कि मैं अच्छा नहीं दिखता। मैं निराश रहता था कॉन्फिडेंट फील नहीं कर पाता था। करिअर के शुरुआती दिनों में स्कीन कलर को लेकर मैं बहुत असुरक्षित महसूस करता था। मैं ढेरो तरीके की क्रीम्स लगाता था लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में मुझे समझ में आया कि मैं ऐसा ही हूं और मेरा रंग ऐसा ही रहेगा। मुझे सालों तक लगता था कि मैं अच्छा दिखने वाला इंसान नहीं हूं बाद में जाकर मुझे समझ आया कि मेरा चेहरा ठीक ही है।

आपको अपने लुक्स के बारे में कॉन्फिडेंट फील करना बहुत जरूरी है। यह जो छोटेपन की भावना है वह दूसरे की वजह से आती है। यह सब साबित करने के लिए मुझे 10 से 12 साल का समय लग गया और एक अच्छा कलाकार बनकर मैंने इस चीज को साबित भी किया। नवाजुद्दीन खान तिकड़ी आमिर, सलमान और शाहरुख के साथ काम कर खूब तारीफें बटोर चुके हैं।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,nawazuddin siddiqui fairness cream,bigg boss 17,bb-17,ankita lokhande,sushant singh rajput

BB-17 में एक बार फिर दिवंगत सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता

‘बिग बॉस 17’ के घर में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एक बार फिर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। अंकिता कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार से बात करते हुए सुशांत को याद कर भावुक हो गईं। अंकिता कहती हैं कि वो बहुत मेहनती था, अपना हर एक काम बहुत शिद्दत के साथ करता था। उसके बारे में बात करना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है। बहुत प्राउड फील होता है मुझे, वो फैमिली था। सुशांत गुस्सैल नहीं था वो बहुत ही शांत था। मेहनती था।

जूनून था उसके अंदर, उसका लेवल ही अलग था। लेकिन जब आप किसी चीज़ में इतना घुस जाते हो तब ऊपर-नीचे होने में दिक्कत तो होती है। मैं बहुत ईजी जो लड़की हूं। वो हर चीज़ में घुस जाता था, फिर चीजें इधर-उधर होने पर वो अफेक्ट भी होता था। वो लोगों के लिए सोचता था। उसे कोई क्या कहता था इससे फर्क पड़ता था उसे। वो छोटी सी जगह से था, छोटी सी जगह से आकर इतनी बड़ी जगह में नाम कमाना आसान नहीं होता। सच्चा प्यार था मुझे और काफी सालों का प्यार था।

मैं तो शादी करने के लिए दुल्हन बनने के लिए भी रेडी थी। लेकिन मेरा दूल्हा ही छोड़कर चला गया मुझे। मुझे लगता था वह मेरा दूल्हा है, लेकिन वह मेरा दूल्हा नहीं बन पाया और फिर विक्की आया और इससे मेरी शादी हो गई। विक्की मेरी जिंदगी में तब से है जब मैं और सुशांत साथ थे। विक्की मुझे पसंद करता था तो मैंने शादी कर ली उससे। अब यार शादी किसी से तो करनी थी ही न।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे