न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्वेता को बेटी नव्या ने इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई, ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले सकती हैं यह एक्ट्रेस

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा आज रविवार (17 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्वेता 50 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Mar 2024 12:31:40

2 News : श्वेता को बेटी नव्या ने इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई, ‘बिग बॉस’ में हिस्सा ले सकती हैं यह एक्ट्रेस

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा आज रविवार (17 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्वेता 50 साल की हो गई हैं। इस मौके पर श्वेता को चाहने वाले उन्हें तहे दिल से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। श्वेता की बेटी नव्या नवेली ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में विश किया है। नव्या ने इंस्टा स्टोरी पर दो अनसीन फोटो डाली हैं। ये फोटो नव्या के बचपन की हैं।

पहली फोटो में श्वेता ने नव्या को गोद में उठाया है और उसे प्यार से निहार रही हैं। दूसरी फोटो में श्वेता कुर्सी पर बैठी हैं और नव्या उनके बगल में खड़ी हैं। नव्या ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मॉम, आई लव यू।” उल्लेखनीय है कि नव्या और श्वेता में हमेशा से जबरदस्त बोन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इन दिनों श्वेता अपनी मां जया बच्चन और बेटी नव्या के साथ पॉडकास्ट शो ‘व्हॉट द हेल नव्या 2’ में नजर आ रही हैं। एपिसोड नव्या के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होते हैं।

बच्चन फैमिली की तीनों महिलाएं शो में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स शेयर करती हैं। हाल ही एक एपिसोड में श्वेता ने असफलता के प्रति नापसंदगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि असफलता किसे अच्छी लगती है। खासकर मैं जो अत्यधिक उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों के परिवार से आती हूं। इस कारण मुझे असफलता और ज्यादा कठिन लगती है। श्वेता ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। दूसरी ओर, नव्या बिजनेस और सोशल वर्क करती हैं। नव्या को अक्सर बॉलीवुड की पार्टी में देखा जाता है। उनका फैशन सेंस फैंस को भी काफी पसंद आता है।

shweta bachchan nanda,navya naveli nanda,shweta birthday,shweta 50 years,amitabh bachchan,dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,bigg boss 18,bigg boss 13,nikhil patel,shalin bhanot

पति निखिल पटेल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं एक्ट्रेस दलजीत कौर

टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर लंबे समय से लाइमलाइट में हैं। दलजीत फिलहाल दूसरे पति निखिल पटेल के साथ अनबन की खबरों के चलते चर्चा में हैं। दलजीत ने कुछ समय पहले निखिल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर शादी की तस्वीरें भी हटा दीं। निखिल के भी ऐसा ही करने पर दोनों के अलग होने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि दोनों ने इसे कंफर्म नहीं किया है। कपल ने रिलेशनशिप से थोड़ा वक्त लेने का फैसला किया।

अब खबर आ रही है कि दलजीत 'बिग बॉस’ में हिस्सा ले सकती हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने पोर्टल को इसके बारे में जानकारी दी है कि दलजीत 'बिग बॉस ओटीटी' या ‘बिग बॉस 18' में दिख सकती हैं। इसी के साथ वह शो में दूसरी शादी के भी फेल होने का कारण बता सकती हैं। दलजीत इस बारे में मीडिया को नहीं बताना चाहतीं, लेकिन वह शो में इस बारे में बात करना चाहती हैं। दलजीत 'बिग बॉस 13' में थीं।

हालांकि उनका सफर लंबा नहीं चला और वह सबसे पहले शो से बाहर हुईं। इस बार दलजीत के पास कंटेंट हैं और लोगों को बताने के लिए काफी कुछ है। दलजीत ने मार्च 2023 में बिजनेसमैन निखिल के साथ शादी की थी और केन्या में बस गई थीं। इससे पहले दलजीत ने एक्टर शालीन भनोट के साथ साल 2009 में शादी की और 2015 में उनका तलाक हो गया। दलजीत ने 2014 में बेटे को जन्म दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम