न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने किया कुछ ऐसा कि फैंस हो गए खुश

सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की जोड़ी पिछले कई दिनों से खबरों में है। सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 11:03:50

हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने किया कुछ ऐसा कि फैंस हो गए खुश

सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (32) और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (30) की जोड़ी पिछले कई दिनों से खबरों में है। सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। कहा जा रहा है कि दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं। इन बातों से फैंस का दिल टूट गया। अब नताशा ने कुछ ऐसा किया है, जो कपल के चाहने वालों को काफी हद तक राहत देगा। दरअसल नताशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन सभी तस्वीरों को रिस्टोर कर लिया है, जिसमें वो हार्दिक के साथ नजर आ रही हैं।

हाल ही नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक के साथ वाली फोटो को डिलीट कर दिया था। हालांकि नताशा ने उन फोटो को नहीं हटाया था, जिनमें उनका बेटा अगस्त्य भी उनके साथ था। अब नताशा के इंस्टाग्राम पर एक बार फिर वही तस्वीरें नजर आने लगी हैं, जिनमें वो हार्दिक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

कुछ तस्वीरें उनकी शादी की हैं, जबकि कुछ में दोनों प्यार में डूबे हुए हैं। अब ऐसी चर्चा चल रही है कि शायद कपल के बीच में सबकुछ ठीक हो गया है। कुछ दिन पहले नताशा को अपने दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ देखा गया था। तब पैपराजी ने नताशा से तलाक की अफवाहों पर सवाल दिया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसे में उनके तलाक की बातों को और ज्यादा हवा मिल गई थी।

हार्दिक-नताशा ने कोर्ट मैरिज के बाद पिछले साल की थी रीति-रिवाज के साथ शादी

बता दें नताशा ने अपने सोशल मीडिया बायो से पांड्या सरनेम हटाने के बाद हार्दिक संग अपनी सारी फोटो गायब कर दी थी, जिसके बाद से ही उनके और हार्दिक के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

इस दौरान हार्दिक के भाई क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने अपने बेटे और हार्दिक-नताशा के बच्चे अगस्त्य के साथ खेलते हुए एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की थी। दिल वाले इमोजी के साथ नताशा ने उस पर कमेंट भी किया था। गौरतलब है कि हार्दिक-नताशा ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद जुलाई 2020 में उनके बेटा अगस्त्य हुआ।

बीते साल कपल ने वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर रीति-रिवाज के साथ ग्रैंड अंदाज में शादी की थी। इसमें क्रुणाल और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू भी इस खास पल का हिस्सा बने थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क