न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नताशा ने वीडियो शेयर कर बताया अब कौन है उनका हेल्पर, नागा की सगाई के बाद पहली बार दिखीं सामंथा

सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से लगातार लाइमलाइट में हैं। कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Aug 2024 1:31:22

2 News : नताशा ने वीडियो शेयर कर बताया अब कौन है उनका हेल्पर, नागा की सगाई के बाद पहली बार दिखीं सामंथा

सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से लगातार लाइमलाइट में हैं। कपल ने 18 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर तलाक पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद नताशा अपने होमटाउन सर्बिया चली गईं। तब नताशा को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रॉल किया था। अब नताशा ने खुलासा किया है कि इस मुश्किल दौर में कौन उनकी मदद कर रहा है।

नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका लाडला अगस्त्य पेपर टॉवल से कांच की मेज को साफ करने में मदद करता दिख रहा है। नताशा का बेटा हाथ में स्प्रे लेकर सोफा-मेज को टिशू से साफ कर रहा है। इस वीडियो को नताशा खुद रिकॉर्ड कर रही हैं। नताशा वीडियो को बनाते हुए हंस रही हैं उनकी आवाज कैमरे के पीछे से आ रही है। वीडियो के साथ नताशा ने बेटे के लिए लिखा, “मेरा छोटा हेल्पर।”

नताशा अक्सर बेटे के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खुश होने का मौका देती रहती हैं। लोग मां-बेटे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। बता दें कि नताशा ने अब अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया है। नताशा ने 13 अगस्त एक वीडियो डाला था, जिसमें उन्होंने एक ब्रांड शूट के लिए ब्लू कलर की स्टनिंग ड्रेस पहनी थी। उधर हार्दिक यूरोपीयन कंट्री ग्रीस में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

हार्दिक के ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल दोनों की ग्रीस से पूल साइड की तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि दोनों साथ नहीं थे, लेकिन फोटो का बैकग्राउंड सेम था। अभी तक उन्होंने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला है। उल्लेखनीय है कि हार्दिक और नताशा की शादी साल 2020 में हुई थी और उसी साल अगस्त्य का जन्म हुआ था।

natasa stankovic,serbia,actress natasa,agastya,natasa agastya,hardik pandya,natasa hardik,samantha ruth prabhu,naga chaitanya,sobhita dhulipala

सामंथा रुथ प्रभु का 3 साल पहले हो चुका है नागा चैतन्य से तलाक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस में शुमार सामंथा रुथ प्रभु ने करिअर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्हें कुछ समय पहले ऑटोइम्यून बीमारी 'मायोसिटिस' के चलते ब्रेक लेना पड़ा था। अब वह काम पर लौट चुकी हैं और वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल : हनी बनी' में नजर आएंगी। सामंथा के पूर्व पति एक्टर नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली।

सामंथा ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। इन सबके बीच सामंथा पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। जब पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया, तो वह लग्जरी कार में फोन पर बात कर रही थीं। हाल ही 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सामंथा फिल्म निर्माता राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। दोनों ने दो वेब शोज 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल : हनी बनी' में साथ काम किया है।

इससे पहले नागा की सगाई के बाद मुकेश चिंथा नामक एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने सामंथा को स्पेशल स्टाइल में शादी के लिए प्रपोज किया था। इस पर एक्ट्रेस ने लिखा था, “बैकग्राउंड में दिख रहे जिम ने मुझे लगभग कायल कर दिया।” बता दें सामंथा और नागा की शादी साल 2017 में हुई थी। साल 2021 में उनके रास्ते जुदा हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके