न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटे को लेकर सर्बिया गईं हार्दिक की पत्नी नताशा, रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की यह दुखद खबर

पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के तलाक की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 12:42:20

2 News : बेटे को लेकर सर्बिया गईं हार्दिक की पत्नी नताशा, रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की यह दुखद खबर

पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के तलाक की अटकलें चल रही हैं। कई ऐसी बातें देखने-सुनने को मिली हैं, जिनसे लगता है कि उनके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ चुकी है। इस बीच नताशा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। नताशा के साथ उनका बेटा अगस्त्य भी नजर आया। नताशा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कार से उतरती दिख रही हैं और फिर बेटे के साथ एयरपोर्ट के अंदर दाखिल हो जाती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नताशा बेटे के साथ अपने पैरेंट्स से मिलने सर्बिया गई हैं। नताशा ने एयरपोर्ट पर नजर आने से पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बैग पैक करती दिख रही थीं। नताशा ने कैप्शन में लिखा, “यह साल का वह समय है।” इसके साथ उन्होंने घर और प्लेन की इमोजी शेयर की। दूसरी स्टोरी में उन्होंने गाड़ी की फोटो शेयर की, जिसमें वो ड्राइविंग सीट पर थीं और बाजू में उनका पालतू डॉग था।

बाद में नताशा को अगस्त्य के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, लेकिन वहां हार्दिक नहीं थे। इससे फैंस एक बार फिर सोच में पड़ गए हैं कि दाल में जरूर कुछ काला है। पिछले महीने टी20 विश्व कप जीतने के बाद जब हार्दिक मुंबई लौटे थे तब घर में भी नताशा गैरहाजिर थीं। नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हार्दिक को जीत की बधाई भी नहीं दी थी। हाल ही अनंत अंबानी की शादी में हार्दिक अकेले ही पहुंचे और जमकर डांस किया।

natasa stankovie,actress natasa stankovic,agastya,hardik pandya,natasa agastya,natasa hardik divorce,rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,rashmika dog,animal

रश्मिका मंदाना के प्यारे पेट डॉग ‘मैक्सी’ ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना यूं तो लंबे समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं, लेकिन पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने उन्हें जबरदस्त शौहरत दिलाई। इसके बाद से रश्मिका की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखा गया। उन्हें साउथ के साथ देश के अन्य हिस्सों से भी भरपूर प्यार मिला। उनके पास अब एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर हैं। कुछ समय पहले सलमान खान ने अपनी अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली मूवी ‘सिकंदर’ को लेकर घोषणा की थी।

इसमें पहली बार वे रश्मिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। बहरहाल रश्मिका से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, उसके बारे में जान फैंस को भी दुख पहुंचेगा। दरअसल रश्मिका के पेट डॉग ‘मैक्सी’ ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह दुखद खबर शेयर की है। रश्मिका ने अपने इस फैमिली मेंबर की एक तस्वीर पोस्ट की और उसके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

रश्मिका ने लिखा, “रेस्ट इन पीस मेरे लिटिल प्यारे बॉय मैक्सी। हम तुम्हें याद करेंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम बहुत जल्द एक-दूसरे से मिलेंगे।” बता दें कि रश्मिका एक एनिमल लवर हैं जो अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी मिलने पर प्यारे दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। रश्मिका अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पालतू कुत्तों और बिल्लियों की तस्वीरें साझा करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका