न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिरकार सामने आई नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की वजह, इसलिए टूट गई 4 साल की शादी

पिछले महीने सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का तलाक हो गया था। फैंस इससे हैरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 11:00:52

आखिरकार सामने आई नताशा स्टैनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की वजह, इसलिए टूट गई 4 साल की शादी

पिछले महीने सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का तलाक हो गया था। फैंस इससे हैरान रह गए क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि यह प्यारा कपल कभी भी अलग हो। दोनों ने ही ऐसा कदम उठाने का कारण भी नहीं बताया। अब एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों के बीच बढ़ती दूरियों की वजह हार्दिक का ज्यादातर वक्त सिर्फ खुद के बारे में सोचना था।

कपल के एक करीबी शख्स ने बताया है कि नताशा ने काफी हद तक संतुलन बैठाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। टाइम्स नाऊ ने सूत्रों के हवाले से बताया, “हादिक, नताशा के लिए बहुत ज्यादा ही दिखावटी था और बस खुद में ही मस्त रहता था। नताशा के लिए अब इस रिश्ते को बर्दाश्त करना मुश्किल होता जा रहा था।

नताशा को एक पॉइंट पर आकर फील हुआ कि उनकी पर्सनैलिटी में काफी अंतर है। उन्होंने आपस में संतुलन बैठाने की कोशिश की लेकिन असहजता बढ़ने लगी। यह एक ऐसी प्रक्रिया थी जो कभी खत्म नहीं होती और इसी वजह से कुछ वक्त के बाद थकाने वाली हो गई। नताशा तालमेल नहीं बैठा पा रही थीं, इसलिए उन्होंने एक कदम पीछे हटने का फैसला किया।”

natasa stankovic,actress natasa stankovic,hardik pandya,cricketer hardik pandya,natasa hardik,natasa hardik divorce,natasa hardik marriage,agastya

अलग होने के बावजूद बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर करेगा कपल

उल्लेखनीय है कि हार्दिक और नताशा की शादी मई 2020 में हुई थी। कपल ने फरवरी 2023 में हिंदू व ईसाई रीति-रिवाजों से फिर विवाह किया। उनकी शादी करीब 4 साल ही चली। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए फैंस को तलाक के बारे में बताया। उन्होंने साफ किया कि वे अपने रास्ते अलग जरूर कर रहे हैं, लेकिन बेटे अगस्त्य का पालन-पोषण मिलकर ही करेंगे।

उन्होंने लिखा कि 4 साल तक साथ रहने के बाद हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हमने साथ में रहने की हरसंभव कोशिश की और नतीजा निकाला कि हम दोनों के लिए यही सबसे ठीक रास्ता होगा। बता दें कि इस साल के शुरू से ही ऐसा लगने लगा था कि दोनों के बीच अनबन चल रही है।

अक्सर साथ-साथ नजर आने वाला कपल यहां-वहां अलग-अलग दिखता था। यहां तक कि नताशा ने हार्दिक के टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई तक नहीं दी। नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक के अनन्या पांडे और फिर जैस्मिन वालिया को डेट करने की खबरें चल रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका