न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नसीरुद्दीन ने PM मोदी और मुस्लिमों को लेकर कही यह बात, ‘पुष्पा : द रूल’ की रिलीज पर आई यह अपडेट

एक्टर नसीरुद्दीन शाह कई बरसों से फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। उन्होंने कला और व्यावसायिक दोनों प्रकार की फिल्मों में अपनी शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 8:26:52

2 News : नसीरुद्दीन ने PM मोदी और मुस्लिमों को लेकर कही यह बात, ‘पुष्पा : द रूल’ की रिलीज पर आई यह अपडेट

एक्टर नसीरुद्दीन शाह (73) कई बरसों से फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। उन्होंने कला और व्यावसायिक दोनों प्रकार की फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता है। नसीर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं और जब-तब हर प्रकार के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं, फिर चाहे वो किसी को अच्छी लगे या बुरी। नसीर ने अब एक इंटरव्यू के दौरान हाल ही घोषित हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों और देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर खुलकर बात की।

नसीर ने ‘द वायर’ से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी चीज का विरोध करना बेहद आसान है, लेकिन किसी चीज का समर्थन करना उतना ही मुश्किल है। जो कुछ भी देश में हो रहा है, उसका सारा दोष नरेंद्र मोदी पर लगाना बेहद आसान है लेकिन क्या ये सच है? नहीं! क्योंकि मोदी के पावर में आने से पहले भी देश में काफी कुछ गलत था। मोदी ने तो बस उन गलत चीजों को फिर से छुआ है और हवा दे दी जो दबी हुई थी।

मुझे याद है बचपन में मुझे मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था और मैं भी दूसरों के धर्म पर टोंट करता था। ये सारी चीजें पहले से थीं। सच तो यह है कि मुस्लिम भी पाक-साफ नहीं हैं। मुस्लिमों ने हमेशा गलत चीजों पर ध्यान लगाया। जब उन्हें शिक्षा और अपनी कौम का ज्ञान बढ़ाने पर काम करना चाहिए था तब वे हिजाब, सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई पर फोकस कर रहे थे।

जब मॉडर्न बातें सिखाई जानी थीं तब मदरसों में ढकेलने पर फोकस किया। उन्होंने मुस्लिम लोगों को फिर से उठने और मुद्दे की बातें करने की अपील की। नसीर का कहना है कि मोदी उस एक परंपरा को फॉलो कर रहे हैं जिसे बहुत पहले कई नेताओं ने किया था और अब इस परंपरा को कई सारे नेता मिलकर चला रहे हैं। इस लिस्ट में योगी आदित्यनाथ भी हैं जो आज भी कहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं रह सकते।

naseeruddin shah,actor naseeruddin shah,pm narendra modi,muslims,naseer modi,pushpa : the rule,allu arjun,rashmika mandanna,pushpa : the rise

अभी तक पूरी नहीं हुई है अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा : द रूल’ की शूटिंग

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा : द रूल’ को लेकर कई दिनों से कुछ ना कुछ अपडेट मिल रही है। अब बताया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिसकी वजह से अब ये पोस्टपोन कर दी गई है। ‘तेलुगु 360 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर सुकुमार शूटिंग की फाइनल स्टेज पर पहुंच गए थे, लेकिन फिल्म के कुछ पोर्शन और पार्ट्स से सुकुमार और उनकी टीम खुश नहीं है। इसलिए वो इन हिस्सों को फिर से शूट करने जा रहे हैं।

फिलहाल फहाद फासिल के किरदार के कुछ हिस्सों की शूटिंग की जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि सुकुमार फिल्म के VFX से खुश नहीं हैं इसलिए वे प्रोजेक्ट पर फिर से काम कर रहे हैं। इस कारण फिल्म 15 अगस्त तक पूरी नहीं हो पाएगी। जिस तरह से काम चालू है उसे देखकर माना जा रहा है कि शूटिंग जुलाई अंत तक चलने वाली है।

फिल्म के पैच वर्क्स को इन दिनों में शूट किया जाएगा। ऐसे में 15 अगस्त तक शूटिंग पूरी होना मुश्किल है और फिल्म को दिवाली तक खिसकाया जा सकता है। अब तक फिल्म का टीजर और दो गाने सामने आए हैं। फिल्म में अल्लू के साथ फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज और सुनील जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट ‘पुष्पा : द राइज’ सुपरहिट रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क