न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-कब और कहां होगी नागा-शोभिता की शादी, विदेश में पति के साथ बेबीमून का मजा ले रहीं यह एक्ट्रेस

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला पिछले कुछ दिनों से खबरों के केंद्र में हैं। इस महीने की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Aug 2024 7:16:37

2 News : जानें-कब और कहां होगी नागा-शोभिता की शादी, विदेश में पति के साथ बेबीमून का मजा ले रहीं यह एक्ट्रेस

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला पिछले कुछ दिनों से खबरों के केंद्र में हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने सगाई कर ली। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरें कई दिनों से चल रही थी। कुछेक मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद लगने लगा था कि वे अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। इसके बावजूद दोनों ने प्यार के बारे में कुछ भी नहीं बोला और अचानक सगाई कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। अब उनकी शादी का इंतजार किया जा रहा है।

अब एक मीडिया रिपोर्ट में मैरिज डेट और वेन्यू को लेकर जानकारी सामने आई है। न्यूज 18 तेलुगु सहित कई तेलुगु आउटलेट्स के मुताबिक कपल या तो साल के अंत में या मार्च 2025 में शादी कर सकता है। यह भी दावा किया गया है कि वेडिंग वेन्यू के ऑप्शन में राजस्थान टॉप पर है। ये भी कहा जा रहा है कि वे शादी की सेरेमनी के लिए मध्य प्रदेश और यहां तक कि विदेशों में भी डेस्टीनेशन सर्च कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में राजस्थान में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी हुई हैं। बता दें कि नागा की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से गोवा में शादी की थी। हालांकि करीब 4 साल बाद उनका तलाक हो गया।

इस बीच स्टार एक्टर नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य को मूव ऑन करते देख खुश हैं। उन्होंने टाइम्स नाउ के साथ शादी की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि तुरंत नहीं। हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया क्योंकि यह एक शुभ दिन था, और चूंकि नागा और शोभिता को पूरा यकीन है कि वे शादी करना चाहते हैं, हमने कहा, चलो करते हैं।

सोनाली सहगल ने पिछले साल आशीष सजनानी के साथ की थी शादी, जल्द बनेंगी मां

एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने पिछले साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ गुरुद्वारे में शादी की थी। अब यह कपल पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। सोनाली ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने कहा था कि वह 5 महीने की प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। सोनाली और आशीष इन दिनों स्विट्जरलैंड में बेबी मून मना रहे हैं।

सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने वहां की कुछ झलकियां शेयर की हैं। सोनाली ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में सोनाली पति के साथ सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेबी मूनींग इन स्विट्जरलैंड।” दूसरी फोटो में सोनाली ने रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

इस दौरान आशीष कैजुअल लुक में हैं। सोनाली की डिलीवरी दिसंबर में होने की उम्मीद है। बता दें कि सोनाली और आशीष ने 5 साल तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था। इस दौरान उन्होंने कभी रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री