न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा सहित इन स्टार्स की रहस्य-रोमांच से भरी ‘मर्डर मुबारक’ का टीजर रिलीज, राघव ऐसे कर रहे हैं शादी को हैंडल

डायरेक्टर होमी अदजानिया की मल्टी स्टारर फिल्म 'मर्डर मुबारक' का आज सोमवार (5 फरवरी) को टीजर रिलीज हो गया। फिल्म में सारा अली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 1:34:58

2 News : सारा सहित इन स्टार्स की रहस्य-रोमांच से भरी ‘मर्डर मुबारक’ का टीजर रिलीज, राघव ऐसे कर रहे हैं शादी को हैंडल

डायरेक्टर होमी अदजानिया की मल्टी स्टारर फिल्म 'मर्डर मुबारक' का आज सोमवार (5 फरवरी) को टीजर रिलीज हो गया। फिल्म में सारा अली खान, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, डिंपल कपाड़िया और विजय वर्मा समेत कई स्टार्स हैं। टीजर में सभी का फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया। होमी अदजानिया ‘बींग सायरस’, ‘कॉकटेल’ और ‘इंग्लिश मीडियम’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म 15 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। पहले इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जो राइटर अनुजा चौहान की बुक ‘क्लब यू टू डेथ’ से उठाई गई कहानी है। फिल्म में टिस्का चोपड़ा और सुनील नय्यर भी हैं। टीजर में जैसे-जैसे रहस्य और झूठ सतह पर आते हैं, कई संदिग्ध सामने आते हैं और इसी के साथ स्टार कास्ट का खुलासा होता है। पंकज डिटेक्टव का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि ये थोड़ा अलग तरह के मिजाज वाला पुलिस अधिकारी है।

कहानी में कत्ल के सात संदिग्ध हैं और सभी किरदारों का खाका इस तरह खींचा गया है कि कहानी के सस्पेंस को बढ़ाते हैं। फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद सुप्रोतिम सेनगुप्ता और गजल धालीवाल के हैं। निर्माता दिनेश विजन और होमी अदजानिया की यह छठी फिल्म है। वहीं, नेटफ्लिक्स के साथ दिनेश का लम्बा एसोसिएशन रहा है। उनकी ‘मिमी’, ‘चोर निकल के भागा’ और ‘दसवीं’ फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थीं।

murder mubarak,murder mubarak movie,murder mubarak teaser,sara ali khan,pankaj tripathi,cocktail,english medium,netflix,raghav chadha,parineeti chopra,raghav parineeti

राघव चड्ढा ने कहा, शादी की शुरुआत में ही मान लो कि...

आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते साल शादी के बंधन में बंधा था। उन्होंने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर शहर में रॉयल वेडिंग की थी। फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते हैं। परिणीति भी शादी के बाद से कई मौकों पर फोटो और वीडियो के माध्यम से अपनी खुशहाल जिंदगी की झलक दिखा चुकी हैं।

हाल ही परिणीति ने कोलकाता में आईसीसी यंग लीडर फोरम के मंच पर राघव की मौजूदगी में अपनी फिल्म जैसी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उसी इवेंट में राघव ने बताया कि शादी के बाद वे लाइफ को कैसे हैंडल कर रहे हैं। राघव ने नए कपल्स को कई टिप्स भी दिए। राघव ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही मान लो कि पत्नी हमेशा सही होती है।

दूसरा जब भी आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा हो, तो सोना नहीं है। अगर किसी चीज पर हम दोनों के बीच असहमति होती है तो कभी वो मुझे अपना प्वाइंट ऑफ व्यू समझा देती हैं और कभी मैं उन्हे समझा देता हूं। ऐसा बहुत कम होता है कि हम दोनों ही किसी बात पर सहमत और अहसमत होते हैं। इस तरह से हम प्रैक्टिल तरीके से अपनी लड़ाइयां निपटा लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम