न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC की ‘बबीता जी’ और ‘टप्पू’ ने सगाई की खबरों को लेकर दी यह रिएक्शन, रिलेशनशिप पर चल रहीं अटकलें

मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 15 साल से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 10:57:18

TMKOC की ‘बबीता जी’ और ‘टप्पू’ ने सगाई की खबरों को लेकर दी यह रिएक्शन, रिलेशनशिप पर चल रहीं अटकलें

मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 15 साल से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर किरदार काफी लोकप्रिय है। इसमें बबीता अय्यर का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और टिपेंद्र जेठालाल गड़ा के रूप में दिखने वाले एक्टर राज अनादकट के रिलेशनशिप के लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का बाजार गरम है। कुछ समय पहले जब मुनमुन और राज की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं तो दोनों ने इन खबरों को पूरी तरह से नकार दिया।

अब एक लीडिंग मीडिया पोर्टल की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने कथित तौर पर गुजरात के वडोदरा में प्राईवेट सेरेमनी में सगाई कर ली। इस मौके पर दोनों के परिवार मौजूद थे। सूत्र ने बताया कि शो में राज की एंट्री के बाद से यह जोड़ी रोमांटिक रूप से जुड़ी हुई थी। उनका रिश्ता सेट पर उनके सहयोगियों के बीच खुले हुए सीक्रेट की तरह था। राज ने दिसंबर 2022 में शो को अलविदा कह दिया था।

सगाई की बात बहुत फैलने पर अब मुनमुन ने एक आधिकारिक बयान देकर इन दावों का खंडन किया है। मुनमुन ने मामले को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि ये खबर पूरी तरह से बकवास और झूठी है। इसमें कोई भी सच नहीं है। और सच बताऊं तो मैं उन नकली चीजों पर अपनी ऊर्जा नहीं गंवाना चाहती, जो बार-बार सामने आती हैं।

munmun dutta,raj anadkat,munmun raj engagement,babita ji,tappu,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah

मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, तो राज की टीम ने यूं दी सफाई

मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की है, जिसमें उन्होंने चाय के कप के साथ लिखा, “झूठी खबरें तो चलती रहेंगी। लेकिन मेरी गर्ल गैंग के साथ शाम की चाय के इस मजे को कोई मात नहीं दे सकता।” मुनमुन के अलावा राज अनादकट ने भी मामले पर अपनी रिएक्शन दी है। उनकी टीम ने खबरों को झूठा करार देते हुए कहा, “आप सभी को नमस्कार। आप लोगों को ये बात साफ करनी है कि जो चीज सोशल मीडिया पर चल रही है वो पूरी तरह से झूठ और आधारहीन है-टीम राज अनादकट।”

इससे पहले भी जब दोनों की रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आई थी तो मुनमुन ने मीडिया को लताड़ते हुए कहा था कि आप किसी की गरिमा की कीमत पर सनसनीखेज लेख/सुर्खियां बनाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनके जीवन में कहर बरपाने की जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं?? अगर नहीं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए!!” उल्लेखनीय है कि मुनमुन, राज से 9 साल बड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम