न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुनव्वर फारुकी ने 32वें जन्मदिन पर जीता Bigg Boss 17 का खिताब, ईनाम में मिला यह तोहफा, दी यह रिएक्शन

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन को रविवार (28 जनवरी) रात नया विजेता मिल गया। घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 11:05:22

मुनव्वर फारुकी ने 32वें जन्मदिन पर जीता Bigg Boss 17 का खिताब, ईनाम में मिला यह तोहफा, दी यह रिएक्शन

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन को रविवार (28 जनवरी) रात नया विजेता मिल गया। घर के अंदर 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद रैपर व स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने सब कंटेस्टेंट को पछाड़ते हुए बाजी मारी। उन्होंने अभिनेता अभिषेक कुमार को हराकर फाइनल जीता। मुनव्वर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ₹50 लाख रुपए का नकद कैश और हुंडई क्रेटा कार मिली।

फाइनल में उनके साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और अभिषेक थे। अरुण टॉप 5 में से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। इसके बाद अंकिता बाहर हुईं और फिर मन्नारा। बता दें कि शो का प्रीमियर 15 अक्टूबर को हुआ था। इसकी थीम इस बार दिल, दिमाग और दम पर बेस्ड थी। खास बात ये है कि मुनव्वर को अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर यह बड़ी खुशी मिली है।

शो जीतने के कुछ ही देर बाद मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रॉफी के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की। फोटो में मुनव्वर के साथ होस्ट सुपरस्टार सलमान खान थे। काले और सफेद सूट में सलमान के बगल में मुनव्वर ने मुस्कुराते हुए पोज दिया। मुनव्वर ने लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया जनता आपके प्यार और समर्थन के लिए। आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई। आपके मार्गदर्शन के लिए बड़े भाई @बीइंगसलमानखान सर को विशेष धन्यवाद। सारी 'मुनव्वर की जनता और मुनव्वर के योद्धा' का दिल से शुक्रिया (मेरे सभी प्रशंसकों को तहे दिल से धन्यवाद)।”

उल्लेखनीय है कि मुनव्वर BB-17 के घर में शुरू से ही सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थे। उन्होंने शायरी के कारण दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में एंट्री की तो मुनव्वर का खेल उल्टा पड़ गया था। आयशा ने उन पर कई आरोप लगाए। इन सबके बावजूद मुनव्वर की लोकप्रियता कम नहीं हुई और उन्होंने भारी वोटों से शो जीत लिया।

मुनव्वर ने बेटे मिखाइल के बारे में भी की बात

मुनव्वर ने विजेता बनने के बाद टाइम्स नाउ से बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, ''इससे बढ़िया बर्थडे नहीं हो सकता था।'' मुनव्वर ने 'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर रिएक्ट करते हुए कहा, “यार 'फिक्स्ड विनर' को इतना सब करना पड़े तो ये फिक्स्ड विनर नहीं हो सकता। अगर मैं फिक्स्ड विजेता होता तो मुझे सब कुछ एक थाली में मिल जाता। पूरा सीजन गवाह है कि मेरे पास थाली में कुछ नहीं था, मैंने कड़ी मेहनत की और बहुत कुछ किया है।

जो लोग मुझे 'फिक्स्ड विनर' कह रहे हैं, उनके लिए मेरा जवाब है कि बस बैठकर पूरा सीजन देखें और आपको एहसास होगा कि यह तय नहीं था। मुझे लगता है ये प्यार है लोगों का और जो लोग मुझे फिक्स्ड विनर कह रहे हैं मैं उनकी राय नहीं बदल सकता। उन्होंने अपने बेटे मिखाइल के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि वह कैसे चाहेंगे कि उनका बेटा उनकी गलतियों से सीखे और उन्हें न दोहराए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम