न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुमताज चाहती हैं पाक कलाकारों को भी मिले बॉलीवुड में मौका, रणवीर ने इस मामले में दर्ज कराई FIR

गुजरे जमाने की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने वालीं मुमताज पिछले कुछ दिनों से लगातार लाइमलाइट में हैं। हाल ही उनकी समकालीन एक्ट्रेस जीनत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 1:42:59

2 News : मुमताज चाहती हैं पाक कलाकारों को भी मिले बॉलीवुड में मौका, रणवीर ने इस मामले में दर्ज कराई FIR

गुजरे जमाने की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने वालीं मुमताज पिछले कुछ दिनों से लगातार लाइमलाइट में हैं। हाल ही उनकी समकालीन एक्ट्रेस जीनत अमान ने शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने की वकालत की थी। मुमताज ने इसका कड़े शब्दों में विरोध जताया था। इसके बाद मुमताज ने पाकिस्तान का दौरा किया। उन्होंने वहां की फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से मुलाकात की। मुमताज ने अब पाकिस्तानी एक्टर्स के हित की बात कही है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार मुमताज ने पाकिस्तानी दौरे को लेकर कहा कि इतना प्यार, इतनी मोहब्बत। इतने सारे लंच, डिनर और गिफ्ट। मैं नहीं जानती थी कि वहां भी लोग मुझे उतना ही प्यार करते हैं, जितना की यहां। लोग मुझे सड़क पर पहचानते थे। ये इसलिए क्योंकि मैंने खुद को मेंटेन किया हुआ है। मैं अभी भी वही मुमताज लगती हूं। मैं जहां भी जाती हूं, वहां पहचानी जाती हूं। भगवान का आशीर्वाद है मुझ पर। मशहूर सिंगर राहत फतेह अली और एक्टर फवाद खान ने मेरी खूब मेहमाननवाजी की।

हालांकि राहत की तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मेरे लिए गाना गाया। इसके अलावा फवाद ने सिर्फ मेरे लिए पूरा रेस्टोरेंट बुक किया था। मैं चाहती हूं कि पाकिस्तानी आर्टिस्ट को भी इंडिया में मौका मिलना चाहिए। वो टैलेंटेड हैं। मैं मानती हूं कि बॉलीवुड में भी टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुमताज ने 70-80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना के साथ जोड़ी सुपरहिट रही।

mumtaz,actress mumtaz,pakistani actors,bollywood,zeenat aman,fawad,rahat fateh ali,ranveer singh,deepfake video

डीपफेक वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी को टारगेट करते नजर आए रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच रणवीर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद वे परेशान हो गए। वीडियो में रणवीर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते हुए देखा जा सकता है। रणवीर महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी को टारगेट करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि रणवीर ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा बल्कि ये वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से बनाया गया था।

इस डीप फेक वीडियो मामले में अब रणवीर ने लीगल एक्शन लिया है। रणवीर ने एक FIR दर्ज करवा दी है। रणवीर की टीम ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। रणवीर के स्पोक्सपर्सन ने इस मामले पर कहा कि हां, हमने पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई है और जिस हैंडल से AI की मदद से बनाया गया रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो प्रमोट किया जा रहा था उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि 19 अप्रैल को रणवीर ने इस तरह के वीडियो से लोगों को बचने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, “डीपफेक से बचो दोस्तों।” रणवीर से पहले आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, काजोल, रश्मिका मंधाना, नोरा फतेही समेत कई अन्य सितारे भी इस डीपफेक ट्रेंड का शिकार बन चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष