न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जीनत की लिव-इन रिलेशनशिप सलाह से असहमत हैं मुमताज, शोएब ने दूसरे बच्चे को लेकर बोला ऐसा

70-80 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (72) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर युवाओं को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 2:12:53

2 News : जीनत की लिव-इन रिलेशनशिप सलाह से असहमत हैं मुमताज, शोएब ने दूसरे बच्चे को लेकर बोला ऐसा

70-80 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (72) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर युवाओं को सलाह दी थी। जीनत ने लिखा था कि शादी से पहले कपल को साथ में रहकर देखना चाहिए। उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी यही सलाह दी है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। साथ रहकर ही रियलिटी चेक होती है। अब जीनत की समकालीन एक्ट्रेस मुमताज (76) ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में जीनत के नजरिये पर असहमित जताई।

दोनों एक्ट्रेस ने देव आनंद की मशहूर फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में साथ काम किया था। मुमताज ने कहा कि मैं जीनत से सहमत नहीं हूं। कितना भी लिव-इन कर लो, क्या गारंटी है? इस बात की गारंटी कौन लेगा कि महीनों और सालों तक साथ रहने के बाद भी आपकी शादी सफल रहेगी? लड़कियों को लिव-इन के बजाय ऐसे लड़के ढूंढने चाहिए तो उन्हें पसंद आएं। बच्चों की, खासतौर पर बेटियों की परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि उसे किसी चीज के लिए एक आदमी पर डिपेंड नहीं होना पड़े।

मैं तो कहती हूं कि शादी ही नहीं होनी चाहिए। आज के जमाने में खुद को बांधकर रखने की क्या जरूरत है? क्यों करें शादी? बच्चों के लिए? अरे, बाहर जाकर ऐसे आदमी को ढूंढो जो तुम्हें पसंद आए और उसके बच्चे को बिना फिजिकल इंटिमेसी के ले आओ। जमाना बहुत आगे चल गया है। अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनने दो। अपनी बेटियों की ऐसी परवरिश करो कि उन्हें पूरा होने के लिए किसी आदमी की जरूरत ना पड़े। मेरी शादी को 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। शादी निभानी पड़ती है। ये आसान नहीं होता। जीनत को सोच-समझकर पोस्ट डालनी चाहिए।

मैं समझ सकती हूं कि वह सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए बेताब हैं और कूल आंटी बनने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उन्हें सलाह को लेकर सावधान रहना चाहिए। अगर हर लड़की लिव-इन में ही रहने लगेगी तो शादी अप्रचलित हो जाएगी। क्या जीनत अपने बेटे की शादी ऐसी लड़की से कराएंगी जो लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुकी हो।

आप जीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर...वह मजहर खान से शादी करने से पहले उन्हें सालों से जानती थीं। फिर भी उनकी शादी नरक की तरह थी। वह किस हक से रिलेशनशिप पर सलाह दे रही हैं। बता दें कि मुमताज ने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी की थी। उनके दो बेटियां तान्या और नताशा हैं। नताशा की शादी दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है।

mumtaz,actress mumtaz,zeenat aman,actress zeenat aman,mumtaz zeenat,hare rama hare krishna,live in relationship,shoaib ibrahim,dipika kakar,hoaib dipika

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के पिछले साल हुआ था बेटा रुहान

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम छोटे पर्दे की दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों 22 फरवरी 2018 को विवाह बंधन में बंधे थे। जून 2023 में कपल ने बेटे रुहान का स्वागत किया। वे इंस्टा व डेली व्लॉग्स के माध्यम से हमेशा फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'दूसरे बच्चे' का जिक्र किया। बता दें कि कुछ महीने पहले दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें थीं और अब शोएब की बात से इन्हें हवा मिल गई है।

शोएब ने कहा कि जब मैंने डॉक्टर्स के साथ रुहान के स्वास्थ्य पर चर्चा की, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसा अक्सर शिशुओं के साथ होता है। अगर मुझे और दीपिका को बाद में दूसरा बच्चा होता है, तो हमें इस बात का एहसास होगा कि बच्चों को अक्सर ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर भी बोले कि ऐसा होता है, तो अब पता है ऐसा होता है।

अब इंशाल्लाह ने चाहा कभी दूसरा बेबी होता है, तो अपने को पता है कि एक टाइम ऐसा आता है, जहां पे ऐसी भी चीज होती है। कुछ समय पहले जब दीपिका बेटे और पति के साथ 'झलक दिखला जा 11' के सेट के बाहर दिखी थीं, तब उन्हें पेट को दुपट्टे से ढंकते हुए देखा गया था। यह वीडियो वायरल होने पर दीपिका की प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाने जाने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष