कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है।
उसे लाख शीशियों में रखो।
बाहर निकालो।
फिर टेढ़ी की टेढ़ी !!
समय रैना की भी एक दुम है।
कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। रोस्टिंग और गाली-गलौज पर नाराजगी
अभिनेता ने रोस्टिंग कल्चर को लेकर कहा कि बीयर बार में कुछ दोस्तों के बीच कही गई बात अलग है, लेकिन जब वही बात यूट्यूब या टीवी पर सार्वजनिक मंच से कही जाती है तो वह सिर्फ मजाक नहीं रह जाती, बल्कि एक तरह का आक्षेप और हमला बन जाती है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा समाज में नकारात्मकता फैलाती है और परिवार के साथ बैठकर देखे जाने लायक नहीं होती.
शक्तिमान पर टिप्पणी पर भी जवाब
मुकेश खन्ना ने यह भी साफ किया कि वह इसलिए परेशान नहीं हैं कि विवाद में शक्तिमान को घसीटा गया, क्योंकि शक्तिमान की छवि इतनी मजबूत है कि उस पर कोई असर नहीं पड़ सकता. उन्होंने कहा कि सच के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति देर-सवेर खुद गिरता है.
बयान के अंत में समय रैना का नाम लेकर दी चेतावनी
अपने बयान के अंत में मुकेश खन्ना ने सीधे तौर पर समय रैना का नाम लेते हुए कहा, “आई विल वेट व्हेन द एक्शन इज टेकन अगेंस्ट दिस गाय… जिसका नाम है समय रैना. इसके समय को खत्म कीजिए.”
2025 में क्या हुआ था, जिसके बाद समय रैना पर आफत आ गई थी?
दरअसल, समय रैना का नाम बड़े विवादों में तब आया था जब साल 2025 में उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक एपिसोड भारी बवाल में फंस गया था. शो में कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा और अभद्र मजाक को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा था. मामला इतना बढ़ा कि कई जगहों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं और शो को बंद कराने की मांग उठने लगी. इसी विवाद के बाद कई नामचीन हस्तियों और सामाजिक संगठनों ने भी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं और समाज पर गलत असर डाल रहे हैं. मुकेश खन्ना भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने उस वक्त इस तरह के कंटेंट पर सख्त आपत्ति जताई थी. अब समय रैना द्वारा नए वीडियो में पुराने विरोधियों का नाम लेने के बाद यह बहस एक बार फिर चर्चा में लौट आई है. वहीं मुकेश खन्ना के ताजा बयान से साफ है कि वह आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं और चाहते हैं कि ऐसे कंटेंट पर सख्त कार्रवाई हो.













