अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के हालिया शानदार कलेक्शन की खुशी को सेलिब्रेट कर रही हैं और सेलिब्रेट करने की वजह भी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। 'ब्रह्मास्त्र' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो भारत में यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मौनी रॉय ने फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बात फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।














