न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए मोहनलाल, फैंस चिंतित, विक्की पर इसलिए चिल्लाईं अंकिता

साउथ इंडियन सुपरस्टार मोहनलाल को सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 7:13:53

2 News : तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए मोहनलाल, फैंस चिंतित, विक्की पर इसलिए चिल्लाईं अंकिता

साउथ इंडियन सुपरस्टार मोहनलाल (64) को सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से बताया गया कि मोहनलाल की तेज बुखार और सांस लेने की परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो रही हैं। डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि मोहनलाल को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ है। एक अन्य डॉक्टर ने बताया कि मोहनलाल को 5 दिन तक सार्वजनिक स्थान पर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

फैंस मोहनलाल की तबीयत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द पूरी तरह से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मोहनलाल के लिए पोस्ट की झड़ी लग गई है। मोहनलाल की तबीयत को लेकर इंडस्ट्री एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने भी जानकारी दी। उन्होंने एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। उल्लेखनीय है कि मोहनलाल हाल में ही गुजरात से लौटे हैं। वे वहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। साथ ही उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘बैरोज’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी खत्म कर लिया है।

मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वे साल 2019 में आई ‘लूसिफर’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसमें टोविनो थॉमस और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी होंगे। एक्टर होने के अलावा मोहनलाल फिल्म प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर, डिस्ट्रीब्यूटर, डायरेक्टर और बिजनेसमैन भी हैं। अपने चार दशक लंबे करिअर में उन्होंने करीब 400 फिल्मों में काम किया है। उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से भी नवाजा जा चुका है। साथ ही 5 बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

mohanlal,actor mohanlal,south indian star mohanlal,mohanlal hospital,ankita lokhande,actress ankita lokhande,vicky jain,ankita vicky,laughter chefs

‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रहे हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति बिजनेसमैन विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में साथ शिरकत की थी। दोनों ने घर के अंदर खूब ड्रामा किया। वे कभी एक-दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते दिखे तो कभी लड़ते-झगड़ते। कुल मिलाकर उनकी जोड़ी ने दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया। फिलहाल यह प्यारा कपल कलर्स टीवी के ही एक और रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रहा है, जहां एक से बढ़कर एक डिश बनाने का कंपीटिशन होता है। इस बीच अंकिता ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शकन में विक्की का एक वीडियो पोस्ट किया है।

विक्की बिस्तर पर बैठे हैं और फोन को बहुत गंभीरता से देख रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रही अंकिता कहती हैं, “यह आदमी हमेशा फोन पर रहता है..इसका एक नया फोन आया है। बस उसी से चिपका रहता है पूरे टाइम।” फिर वह चिल्लाती हैं, “विक्कू..छोड़ दे फोन बेबी।” अंकिता ने कैप्शन में लिखा, “इसकी गुड मॉर्निंग हो गई है।”

उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की थी। अंकिता ने साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' में ‘अर्चना’ के रोल से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। इस शो में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने ‘मानव’ का रोल निभाया था। अंकिता और सुशांत ने लंबे समय तक डेट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके