न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नमाशी ने पिता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर किया यह खुलासा, अंकिता ने इसलिए की थी विक्की के साथ शादी

मिथुन चक्रवर्ती (73) ने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाई। उनकी एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल आज भी लोगों के दिलों में

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Apr 2024 6:58:48

2 News : नमाशी ने पिता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर किया यह खुलासा, अंकिता ने इसलिए की थी विक्की के साथ शादी

मिथुन चक्रवर्ती (73) ने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाई। उनकी एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। मिथुन की फिल्मों के गाने जबरदस्त लोकप्रिय हुए और वे फैंस की जुबां पर चढ़े हुए हैं। मिथुन इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उन्हें चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर रहते हैं। वे कभी-कभार टीवी पर रियलिटी शो में जज या सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आते हैं।

इस बीच मिथुन के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। नमाशी ने बताया कि अब मिथुन की हालत में सुधार है। मिथुन कुछ महीने पहले कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। नमाशी ने कहा कि जब मेरे पिता बीमार होते हैं, तो मैं बहुत डर जाता हूं लेकिन जब वो मुझे किसी बात के लिए डांटने लगते हैं, तो मैं समझ जाता हूं कि अब वो ठीक हो रहे हैं। मैं और मेरे भाई-बहन पिता से बहुत क्लोज हैं।

हमने कभी भी उन्हें डैड कहकर नहीं बुलाया। हम सभी उन्हें उनके नाम से बुलाते हैं। उन्होंने हमें बचपन से ही डैड न कहकर नाम से बुलाने की परमिशन दे दी थी। हमारे बीच बहुत हंसी-मजाक होता है। जब नमाशी से पूछा गया कि उनके बचपन की सबसे प्यारी यादें क्या हैं, तो उन्होंने कहा कि दरअसल मैं बचपन में उन्हें ज्यादा देख नहीं पाता था क्योंकि वो चार शिफ्ट करते थे। मेरा जन्म 1992 में हुआ था और उस समय वो अपने करिअर की ऊंचाई पर थे।

साल 1994 में हम ऊटी चले गए और पिताजी ने होटल का बिजनेस शुरू किया और वहीं वो शूटिंग भी करते थे। उनके साथ समय बिताने के लिए मुझे केवल संडे मिलता था। नमाशी की डेब्यू फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘बैड बॉय’ थी, जो चली नहीं। नमाशी के बड़े भाई मिमोह ने भी एक्टिंग में हाथ आजमाया था, लेकिन वे जल्दी ही इससे पीछे हट गए।

mithun chakraborty,namashi chakraborty,mithun namashi,actor mithun chakraborty,actor namashi,ankita lokhande,vicky jain,ankita vicky,bigg boss 17

‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साथ-साथ पेश की थी चुनौती

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही अंकिता और उनके पति विक्की जैन का एक म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ सामने आया जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने के साथ विक्की ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। गाना विशाल मिश्रा ने गाया है। अब कपल ने खुलासा किया है कि उन्होंने शादी का फैसला कब और क्यों लिया था।

विक्की ने मिर्ची प्लस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रिलेशनशिप की शुरुआत में अंकिता को नहीं पता था कि मैं इतना अमीर हूं। इस पर अंकिता ने कहा कि मैंने प्यार की वजह से विक्की से शादी की थी। विक्की ने झगड़े के बारे में कहा कि ये केयरलेस हो जाती है, ध्यान रखना पड़ता है। ये अपने सपनों में खोई रहती है। अंकिता-विक्की ने साल 2021 में धूमधाम से शादी की थी। अंकिता पर कई बार आरोप लगा कि उन्होंने पैसों के लिए विक्की से शादी की थी।

उनकी पहली मुलाकात एक फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। साल 2019 में अंकिता ने विक्की के साथ अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट की थी। कपल पिछले दिनों साथ में ‘बिग बॉस 17’ में नजर आया। दोनों इस दौरान घर में कई दफा झगड़ते दिखे। माना जा रहा है कि यह उनकी रणनीति थी, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा समय तक शो में टिके रह सकें। अंकिता तो आखिरी दिन तक शो में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष