न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले मिथुन चक्रवर्ती, राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए मिली सजा, PM मोदी ने भी डांटा

‘डिस्को डांसर’ के रूप में मशहूर दिग्गज एक्टर 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती सोमवार (12 फरवरी) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 11:00:42

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले मिथुन चक्रवर्ती, राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए मिली सजा, PM मोदी ने भी डांटा

‘डिस्को डांसर’ के रूप में मशहूर दिग्गज एक्टर 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती सोमवार (12 फरवरी) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए। मिथुन को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद 10 फरवरी को कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन शाम को अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि मिथुन को सेरेब्रोवास्कुलर एक्सीडेंट (स्ट्रोक) आया था।

मिथुन ने अस्पताल से छुट्टी होने के बाद कहा कि कोई समस्या नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। बस मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। मैं जल्द ही काम करना भी शुरू कर दूंगा, शायद कल से ही। मैं राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए मुझे सजा मिली। सभी के लिए मेरी सलाह है कि अपने आहार पर नियंत्रण रखें।

जो लोग मधुमेह के रोगी हैं, उन्हें यह गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए कि मीठा खाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अपनी डाइट कंट्रोल में रखें। मिथुन ने आगे कहा कि रविवार को मेरे फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कॉल आया था और उन्होंने मुझे इस बात के लिए डांटा कि मैं अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख रहा हूं।

mithun chakraborty,actor mithun chakraborty,prime minister narendra modi,kolkata,west bengal,mithun discharge,mithun hospital

लोकसभा चुनाव में प्रचार के बारे में ऐसा बोले मिथुन चक्रवर्ती

मीडिया से बातचीत के दौरान मिथुन ने यह भी साफ किया कि उनका अस्पताल में भर्ती होना उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए प्रचार करने से नहीं रोकेगा। मिथुन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा क्षेत्रों की देखभाल कौन करेगा? मैं करूंगा। मैं भाजपा के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा रहूंगा। अगर कहा गया तो मैं चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में भी जाऊंगा।

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। भाजपा के लिए अपने चरम पर पहुंचने का समय आ गया है। उल्लेखनीय है कि मिथुन साल 2021 में विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले मिथुन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े हुए थे।

मिथुन एक सफल एक्टर के साथ-साथ सफल राजनेता भी हैं। उन्हें एक से ज्यादा कई भाषाओं का ज्ञान है। मिथुन कोलकाता में कॉलेज के दिनों के दौरान नक्सली आंदोलन की ओर आकर्षित हो गए थे। मिथुन को इसी साल पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम