न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिथुन चक्रवर्ती के आया था ब्रेन स्टोक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, इन हस्तियों ने की एक्टर से मुलाकात

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार (10 फरवरी) सुबह तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 11:00:19

मिथुन चक्रवर्ती के आया था ब्रेन स्टोक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, इन हस्तियों ने की एक्टर से मुलाकात

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार (10 फरवरी) सुबह तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। हालांकि बाद में शाम को हॉस्पिटल की ओर से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें सामने आया कि मिथुन के ब्रेन स्ट्रोक आया था। स्टेटमेंट के अनुसार नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने ऊपरी और निचले लिम्बस में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया।

ऐसे में उनके दिमाग की MRI, जरूरी लैबोरेट्री और रेडियोलॉजी टेस्ट किए गए हैं। मिथुन के दिमाग में स्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर एक्सीडेंट (स्ट्रोक) का पता चला है। फिलहाल मिथुन पूरी तरह से होश में हैं। स्वस्थ हैं और सॉफ्ट डाइट ले रहे हैं। न्यूरो-फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सहित डॉक्टरों की एक टीम उनका आगे इवैलुएशन करेगी।

इससे पहले मिथुन के बेटे मिमोह व बहू मदालसा ने कहा था कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और केवल एक रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल गए हैं। फैंस 73 वर्षीय मिथुन के जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले मिथुन की साल 2022 में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वे अस्पताल में भर्ती थे। तब मिमोह ने बताया था कि उनकी किडनी में पथरी यानी स्टोन था।

mithun chakraborty,ischemic cerebrovascular accident stroke,apolo hospital,medical bulletin,actor mithun chakraborty,disco dancer,mithun hospital,mithun fan

एक्ट्रेस देबाश्री रॉय और डायरेक्टर पथिकृत बसु के बयान मिथुन के फैंस को देंगे राहत

जैसे-जैसे बॉलीवुड हस्तियों को मिथुन के स्वास्थ्य के बारे में पता चल रहा है वे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस देबाश्री रॉय ने भी शनिवार रात मिथुन का हाल-चाल जाना। देबाश्री ने कहा कि मैं मिथुन से अस्पताल में मिली थीं। वे अब बेहतर हैं, उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया गया और हां, उनका शुगर लेवल कम हो गया है। वे काफी असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन अब वे आईसीयू से बाहर हैं और एक कमरे में आराम कर रहे हैं।

डायरेक्टर पथिकृत बसु ने भी अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आपको बता दूं कि मैं अभी अस्पताल से आया हूं। मैं उनसे मिला और वह बेहतर हैं। मिथुन दा ने यह भी कहा कि वह कुछ दिनों के बाद शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने इस बारे में बात की कि जब वह सेट पर वापस आएंगे तो क्या करेंगे। मिथुन की साल 1976 से फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदार यात्रा रही है और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

उन्हें 'डिस्को डांसर', 'जंग', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में मिथुन को 'पद्म भूषण' पुरस्कार देने का ऐलान किया गया था। मिथुन ने साल 1982 में एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ शादी की थी, जिनसे उनके दो बेटे मिमोह (महाक्षय), नमाशी और दो बेटियां रिमोह व दिशानी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम