न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे दिल की बीमारी से

हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का 3 अगस्त की शाम लखनऊ में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 10:39:48

बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लंबे समय से जूझ रहे थे दिल की बीमारी से

हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का 3 अगस्त की शाम लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है।

'क्रेजी 4' और 'कोई मिल गया' में Mithilesh Chaturvedi के साथ काम कर चुके डायरेक्टर जयदीप सेन ने नवभारत टाइम्स से बात करते हुए बताया कि मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था। इसलिए रिकवर होने के लिए वह होमटाउन लखनऊ गए थे। जयदीप सेन ने कहा, 'मिथिलेश जी के साथ मेरा बहुत ही करीबी रिश्ता था। 'कोई मिल गया' और 'क्रेजी 4' में मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। 'क्रेजी 4' बतौर निर्देशक मेरी पहली फिल्म थी। बहुत दुख होता है जब आप किसी को इतने करीब से जानते हो। उनके साथ काम किया है। उनके हुनर और उनकी प्रतिभा को करीब से इस्तेमाल किया है। ऐसे अच्छे इंसान जब दुनिया से चले जाते हैं तो बहुत दुख होता है।'

मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने करियर में मिथिलेश चतुर्वेदी ने कई बड़ी और बढ़िया बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्हें सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', मनोज बाजपेयी की 'सत्या', शाहरुख खान की 'अशोका' समेत 'ताल', 'बंटी और बबली', 'कृष' और 'रेडी' में देखा गया था। लेकिन फिल्म 'कोई मिल गया...' में उनका काम सबसे ज्यादा पहचान में रहा। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

खबर है कि मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ समय पहले ही टल्ली जोड़ी (Talli Joddi) नाम की वेब सीरीज में काम मिला था। इस सीरीज में उनके साथ मानिनी डे (Maninee De) नजर आने वाली थीं। मिथिलेश चतुर्वेदी ने 1997 में फिल्म 'भाई भाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'सत्या', 'ताल', 'फिजा', 'रोड', 'कोई मिल गया', 'बंटी और बबली', 'कृष' और 'गांधी माय फादर' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे। इन फिल्मों में निभाए अलग किरदारों के बलबूते मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपनी अलहदा पहचान बनाई। 2020 में वह वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में नजर आए थे। मिथिलेश चतुर्वेदी फिलहाल Banchhada नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे। बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ मिथिलेश ने थिएटर में भी काफी काम किया था। थिएटर में उनके योगदान को काफी सराहा भी गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत