Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रवि किशन बने बब्बन बबुआ, सोनल चौहान का भी दिखा दमदार अंदाज, 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए पोस्टर जारी

मिर्जापुर: द मूवी के रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुए। फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 9:23:17

रवि किशन बने बब्बन बबुआ, सोनल चौहान का भी दिखा दमदार अंदाज, 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए पोस्टर जारी

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने वाला नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के किरदारों के फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए फिल्म में नजर आने वाले चार अहम किरदारों की झलक दिखाई गई है।

रवि किशन फिल्म में बब्बन बबुआ, मोहित मलिक बिरजू लोहार, सुशांत सिंह भैरव सिंह करनावत और सोनल चौहान मुमताज बीबी की भूमिका निभा रही हैं। जारी किए गए पोस्टर्स में इन सभी किरदारों का अलग अंदाज देखने को मिलता है।

मिर्जापुर की गद्दी पर किसका कब्जा होगा?

फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी को लेकर चल रही होड़ के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। इसमें पुराने चर्चित किरदारों के साथ नए दावेदार भी मैदान में दिखाई देंगे। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु फिल्म की कहानी के प्रमुख हिस्से में हैं।

अगस्त में रिलीज हुए ट्रेलर में भी मिर्जापुर की सत्ता को लेकर संघर्ष की झलक दिखाई गई थी। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन समेत कई किरदारों के बीच गद्दी की लड़ाई नजर आई थी। अब फिल्म की कहानी में कौन बाजी मारता है, इसका जवाब सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा।

पुराने पसंदीदा किरदार भी आएंगे नजर

'मिर्जापुर: द मूवी' में फ्रैंचाइजी से जुड़े कई चर्चित चेहरे फिर से दिखाई देंगे। फिल्म की प्रमुख कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह शामिल हैं।

फिल्म में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे फ्रैंचाइजी के चर्चित किरदार भी नजर आएंगे। कहानी में मिर्जापुर की सत्ता हासिल करने के लिए बदलते समीकरण और नए दावेदारों की मौजूदगी अहम रहने वाली है।

कब रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?

'मिर्जापुर: द मूवी' को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले जारी किए गए नए पोस्टर्स ने फिल्म के नए किरदारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका