न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मिर्जापुर 3’ के पोस्टर के बाद टीजर भी आया सामने, एल्विश के पिता ने किया खुलासा, चौंक जाएंगे फैंस

प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दो सीजन आ चुके हैं। ये दोनों ही सीजन दर्शकों के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 2:12:06

2 News : ‘मिर्जापुर 3’ के पोस्टर के बाद टीजर भी आया सामने, एल्विश के पिता ने किया खुलासा, चौंक जाएंगे फैंस

प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दो सीजन आ चुके हैं। ये दोनों ही सीजन दर्शकों के दिलों पर छा गए। फैंस को अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ‘मिर्जापुर 3’ का पहला लुक सामने आ गया है। मुंबई में मंगलवार (19 फरवरी) को आयोजित एक इवेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर कई फेमस वेब सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है। प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के वीडियो शेयर किए हैं।

इसमें ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। कुर्सी में लगी आग ये बया कर रही है कि इस बार भी इसकी पावर को हासिल करने के लिए खून-खराबा होगा। अब इसका टीजर भी सामने आ गया है। इसमें ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू भैया’ को देखा जा सकता है। वीडियो में ‘मिर्जापुर 3’ के कुछ सीन्स देख सकते है। इसमें ‘कालीन भैया’ एक शांत जगह पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं, “भूल तो नहीं गए हमें?” इसके बाद आप देख सकते है कि कैसे ‘गुड्डू भैया’ और ‘बीना’ ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए है।

सीरीज से श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, ईशा तलवार की भी झलक देखने को मिली। इस टीजर को देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन कितना धमाकेदार होने वाला है। दो दिन पहले अली फजल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डायलॉग बोल रहे हैं, “शुरू हम मजबूरी में किए थे, अब मजा… शुरू हम मजबूरी में किए थे, अब और भी ज्यादा मजा आने वाला है। आप तैयार हैं। कल। 19 मार्च। सबकुछ होने वाला है।” सीरीज का पहला सीजन 2018 में वेबकास्ट हुआ था, जबकि 2020 में यह सीरीज दूसरे सीजन के साथ लौटी थी।

एल्विश के पास न कोई लग्जरी गाड़ी है और न ही कोई जमीन या फ्लैट : पिता

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी को तीन दिन बीत चुके हैं। अब एल्विश के पिता रामावतार यादव ने कई नए दावे किए हैं। स्नेक वेनम केस में फंसे एल्विश के पिता का कहना है कि उनके पास कोई ऐसी लग्जरी चीज नहीं, जो वीडियो में देखने को मिलती थीं। मेरा बेटा उधार मांगकर लग्जरी लाइफस्टाइल व्लॉग्स में दिखाया करता था। एल्विश के पास कोई जमीन या फ्लैट नहीं है।

जैसा व्लॉग्स में दर्शाया गया कि एल्विश के पास दुबई में 8 करोड़ रुपए का घर है, वो सरासर गलत है। बता दें कि एल्विश को अपने वीडियो में मर्सिडीज और पोर्श जैसी स्पोर्ट्स कारों के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल का शो ऑफ करते देखा जाता रहा है। एल्विश के पिता ने कहा कि उसके पास ऐसी कोई गाड़ी नहीं है। उसके पास केवल एक टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक वैगन-आर है, वो भी लोन पर ली हुई।

वीडियो में नजर आने वाली सभी लग्जरी चीजें जैसे गाड़ियां वो अपने दोस्तों से शूट के लिए उधार पर लेता है, जिसे बाद में वापस कर देता है। एल्विश के अपराध स्वीकार करने की मीडिया द्वारा चलाई जा रही खबरें पूरी तरह से फर्जी और निराधार हैं। उसने बोला मुझसे तो कुछ पूछा ही नहीं है और मैं क्यों कबूल करूंगा जब मैंने कुछ किया ही नहीं है। उल्लेखनीय है कि एल्विश पर नोएडा पुलिस ने 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका