न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पूरी तरह से हंसी से भरी हुई फिल्म है तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, स्क्रीनिंग पर पहुंचे ये एक से बढ़कर एक सितारे

शाहिद कपूर और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज शुक्रवार (9 फरवरी) को रिलीज हो गई। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 11:44:15

‘पूरी तरह से हंसी से भरी हुई फिल्म है तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, स्क्रीनिंग पर पहुंचे ये एक से बढ़कर एक सितारे

शाहिद कपूर और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज शुक्रवार (9 फरवरी) को रिलीज हो गई। इससे पहले गुरुवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। यहां फिल्म देखने के बाद शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने इसका रिव्यू किया है। मीरा का कहना है कि यह शानदार है और पूरी फिल्म आपको हंसाती रहेगी। फिल्म से हंसी का हैवी डोज मिलने वाला है।

मीरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''ये फिल्म पूरी तरह से हंसी से भरी हुई फिल्म है, काफी समय के बाद इतना ज्यादा एंटरटेनमेंट देखा है। लव, हंसी, मस्ती और डांस के साथ आखिरी में एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी है। कृति बिल्कुल परफेक्ट नजर आई हैं जबकि शाहिद, ओजी, लवर बॉय आपके जैसा कोई नहीं है। आपको देखकर मेरा दिल पिघल गया। मीरा का यह रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मीरा और शाहिद की शानदार कैमेस्ट्री है। वे दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

हालांकि खिंचाई करने का मौका भी नहीं चूकते। फैंस को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से यह सब चीजें जानने को मिलती रहती है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की बात करें तो इसमें वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी भी हैं। डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म में कृति ने एक सुपर स्मार्ट रोबोट शिफ्रा का किरदार निभाया है।

Mira Rajput,shahid kapoor,kriti sanon,teri baaton mein aisa ulja jiya,screening,rakulpreet singh,jackky bhagnani,ishan khattar

स्क्रीनिंग में शादी से पहले साथ नजर आए रकुलप्रीत व जैकी

इस स्क्रीनिंग के दौरान मीरा अपनी सास नीलिमा अजीम और देवर एक्टर ईशान खट्टर के साथ पहुंची थीं। व्हाइट टॉप के साथ मीरा ने खास तरीके के पेंट्स कैरी किए। हाथ में घड़ी और कानों में छोटे-छोटे इयररिंग्स पहने थे। इस मौके पर और भी कई सितारे नजर आए। कृति और उनकी बहन नुपुर सेनन भी मौजूद थीं। जहां कृति ने लेदर जींस के साथ स्टाइलिश टॉप पहना था, वहीं, नुपुर प्रिंटेड आउटफिट में दिखाई दीं। शाहिद ने ऑल ब्लैक लुक लिया। जूते भी काले रंग के पहने दिखे।

गले में उन्होंने एक लॉकेट पहना था। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सिंपल लुक चुना। वह ट्राउजर और टॉप के साथ हाथ में जैकेट लिए नजर आईं। शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी भी वहां थे। जहां रकुल ने पीली रंग की ड्रेस पहनी हुई थी वहीं जैकी सिंपल लुक में हैंडसम लग रहे थे। एक्टर कुणाल खेमू बहुत डैशिंग दिखाई दे रहे थे। एक्टर एजाज खान ने पेंट और शर्ट के साथ कोर्ट पहना था। ब्लैक एंड व्हाइट के कॉम्बिनेशन में वे शानदार दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका