न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीनाक्षी ने बताया इसलिए अभी तक काम कर रहे हैं धर्मेंद्र-अमिताभ, नागार्जुन ने दिखाई सगाई की झलक

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री 80 और 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार की जाती हैं। मीनाक्षी (60) के खाते में कई सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 7:10:33

2 News : मीनाक्षी ने बताया इसलिए अभी तक काम कर रहे हैं धर्मेंद्र-अमिताभ, नागार्जुन ने दिखाई सगाई की झलक

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री 80 और 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार की जाती हैं। मीनाक्षी (60) के खाते में कई सुपरहिट मूवी हैं। इस दौरान उन्हें सभी समकालीन दिग्गज हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। मीनाक्षी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन दिक्कतों पर बात की जो एक एक्ट्रेस के करिअर को लंबा चलने से रोकती हैं। लहरें मेट्रो से बातचीत में मीनाक्षी ने कहा कि कई वजहें हैं जिनके चलते मेल एक्टर्स इंडस्ट्री में ज्यादा दिन चलते हैं।

यहां तक कि धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अमिताभ बच्चन की जनरेशन, ये अभी तक काम कर रहे हैं। दूसरा फैक्टर ये है कि पुरुषों को घर के काम नहीं करने पड़ते। वे पूरी तरह खुद को करिअर के लिए समर्पित कर सकते हैं। तीसरी बात उन्हें बच्चों, प्रेग्नेंसी या बच्चे बड़े करने की चिंता नहीं होती। ये सब एक औरत की ही जिम्मेदारी होती है। तो इसीलिए ये हीरो अभी तक मजबूती से चल पा रहे हैं। बेशक लोग भी उन्हें पसंद कर रहे हैं। यह भी इम्पॉर्टेंट फैक्टर है। लोग बोलते थे कि राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा मूडी हैं लेकिन उनके साथ काम करके मुझे कभी ऐसा नहीं लगा।

मीनाक्षी लंबे ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी में हैं। वह एक इंटरव्यू में इशारा कर चुकी हैं कि उनके हिसाब की स्क्रिप्ट होगी तो वह जरूर काम करेंगी। सा 1983 में रिलीज फिल्म ‘हीरो’ की जबरदस्त कामयाबी ने मीनाक्षी को नं.1 की दौड़ में ला दिया था। साल 1996 में शादी कर मीनाक्षी पति के साथ अमेरिका चली गई थीं और वहीं रह रही थी, लेकिन अब फिर से वो मुंबई आ गई हैं।

meenakshi seshadri,actress meenakshi seshadri,amitabh bachchan,dharmendra,meenakshi films,meenakshi comeback,nagarjuna akkineni,naga chaitanya,sobhita dhulipala,samantha ruth prabhu

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला के साथ हुई सगाई

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने आज गुरुवार (8 अगस्त) को सगाई कर ली। इस जोड़े ने सुबह 9:42 बजे नागा के पैतृक घर पर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। नागा के पिता एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने एक्स (ट्विटर) पर खुशखबरी और जोड़े की पहली तस्वीरें साझा कीं। नागार्जुन ने दो तस्वीरें दिखाई हैं। पहली में उन्हें कपल के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है और दूसरी में शोभिता, चैतन्य के कंधों पर अपना सिर झुकाए नजर आ रही हैं।

नागार्जुन ने कैप्शन में लिखा, “हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे सोभिता धुलिपाला से हुई!! हम उसका अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। खुश जोड़े को बधाई! उन्हें जीवनभर प्यार और खुशी की कामना करता हूं। भगवान भला करे! 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत।” बता दें कि कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद नागा ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की, लेकिन उनका रिश्ता कुछ सालों तक ही चल सका।

साल 2021 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद नागा ने शोभिता को डेट करना शुरू किया। उनकी डेटिंग की खबरें काफी समय से छाई हुई थीं। सगाई की खबर वायरल होने के बाद नागा के फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की, जबकि सामंथा के फैंस नाराज नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री