न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आशका की बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचीं कई टीवी एक्ट्रेस, दीपिका-शोएब ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

‘नागिन’ फेम टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आशका ने 1 दिसंबर 2017 को गोवा में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 10:42:50

आशका की बेबी शॉवर पार्टी में पहुंचीं कई टीवी एक्ट्रेस, दीपिका-शोएब ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

‘नागिन’ फेम टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आशका ने 1 दिसंबर 2017 को गोवा में ब्रेंट गोब्ले संग शादी रचाई थी। करीब 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने के लिए तैयार है। इस बीच, आशका के लिए बेबी शॉवर पार्टी आयोजित की गई। आशका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी की कुछ इंस्टा स्टोरीज को री-पोस्ट किया। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आशका बेहद खुश दिखीं।

पार्टी में उनकी टीवी सेलेब्स-फ्रेंड्स मौनी रॉय, टीना दत्ता, अबीगैल पांडे और कई अन्य लोग शामिल हुए। आशका ऑलिव-ग्रीन कलर की हाई-स्लिट गाउन में कहर बरपा रही थीं, जिसके फ्रंट में नॉटेड डिटेलिंग थी। उन्होंने लुक को डार्क रेड लिपस्टिक और बीची कर्ल्स व सटल मेकअप के साथ पूरा किया था। पार्टी में ब्रेंट ने अपनी पत्नी आशका के लिए गाना भी गाया। दोनों ने मिलकर केक काटा। आशका की फ्रेंड्स ने ब्रेंट के साथ जमकर सेल्फी लीं। आपको बता दें कि आशका ने 14 मई को एक पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

उन्होंने जानकारी दी थी कि वह नवंबर में मां बन जाएंगी। आशका ‘नागिन’ के अलावा कई और सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘कयामत’, ‘कुसुम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘पिया का घर’, ‘कहीं तो होगा’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘जेट सेट गो’, ‘सात फेरे : सलोनी का सफर’ और ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ मुख्य रूप से शामिल हैं।

दीपिका और शोएब ने की एक कोलैबोरेशन इंस्टाग्राम पोस्ट

टीवी की दुनिया के स्टार कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल में ही पैरेंट्स बने हैं। बेटे ‘रुहान’ के जन्म के बाद से ही वे दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी झलक तो दिखा रहे थे, लेकिन हमेशा चेहरा छुपा लेते थे। अब उन्होंने पहली बार उसका चेहरा दिखाया है। हाल में ही उन्होंने एक कोलैबोरेशन इंस्टाग्राम पोस्ट की है।

इसके कैप्शन में लिखा, “आप सभी से 'रुहान' की पहचान करा रहे हैं। दुआओं में शामिल रखिएगा। व्लॉग मेरे यूट्यूब चैनल पर लाइव है।” इस पोस्ट के साथ ही एक प्यारी सी तस्वीर दिख रही हैं। दोनों रुहान को गोद में लिए हैं। वे बेबी के सिर पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दोनों ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। वे नहीं चाहते की रुहान किसी ट्रोलिंग का शिकार हो।

बता दें कि दीपिका की डिलीवरी के बाद की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित थे। दीपिका ने 21 जून को बेबी को जन्म दिया था। बेबी की प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से उसे अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया था। दीपिका अस्पताल से 19 दिनों बाद डिस्चार्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार