न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, दिशा परमार ने शेयर की बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ आज शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 11:25:48

‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, दिशा परमार ने शेयर की बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ आज शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गाने रिलीज किए जाने के बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ की जैसे लोगों का खूब मनोरंजन करेगी और बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन रहेगा। इससे पहले गुरुवार रात मुंबई में ‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्क्रीनिंग रखी गई।

इसमें आयुष्मान-अनन्या के साथ बॉलीवुड की कई लोकप्रिय हस्तियां नजर आईं। अनन्या की दोस्त सुहाना खान, शनाया कपूर व नव्या नवेली नंदा आकर्षण की केंद्र बनीं। इन स्टार किड्स ने कैजुअल आउटफिट रखा। उन्होंने एक साथ पोज दिया। अनन्या के साथ उनके माता-पिता भावना पांडे व एक्टर चंकी पांडे कथित प्रेमी एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी दिखे। हालांकि अनन्या-आदित्य ने साथ में पोज नहीं दिए।

आयुष्मान पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पहुंचे। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी अपनी मां के साथ थे। उनके लिए कहा जा रहा है कि वे नव्या नवेली को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस विद्या बालन और उनके पति निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद थे। इसके अलावा विक्की कौशल के भाई अभिनेता सनी कौशल, एक्ट्रेस शरवरी वाघ, बिग बॉस फेम सौंदर्या शर्मा सहित और कई सितारों ने शिरकत की।

dream girl 2,ayushmann khurrana,ananya panday,suhana khan,navya naveli nanda,disha parmar,rahul vaidya

जल्द ही मां बनने वाली हैं दिशा, 2 साल पहले राहुल के साथ हुई थी शादी

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके सिंगर पति राहुल वैद्य के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। अब दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा बेबी शॉवर में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में राहुल भी काफी कूल दिखाई दिए। दोनों हैप्पी पोज देते नजर आए।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में एक स्टैंडी लगी हुई है जिस पर लिखा है, "दिशूल की गोद भराई में आपका स्वागत है।" इसके अलावा स्टैंड को कलरफुल बैलून से डेकोरेट किया गया था। दिशा ने लैवेंडर कलर की ऑफ-शोल्डर रूच्ड ड्रेस कैरी की थी और इस आउटफिट में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। दिशा ने डैंगलिंग ईयररिंग्स, वॉच और ब्लिंगी फ्लैट्स और डेवी मेकअप के साथ लुक कम्प्लीट किया।

दिशा और राहुल ने सेरेमनी में यूनिक केक काटा। पिंक एंड ब्लू कॉम्बिनेशन का ये केक टू-टियर केक था जिस पर दो बेबीज एक बॉय और एक गर्ल बने हुए थे और उनके हाथों में बैलूंस थे। केक पर दिशूल बेबी केक लिखा हुआ था। सेरेमनी के बाद कपल ने दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय किया। राहुल और दिशा की शादी 16 जुलाई 2021 को हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार