न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख-दीपिका सहित इन सितारों ने पार्टी में जमाया रंग, मनोज बाजपेयी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

हाल ही मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। हालांकि यह पता नहीं चला कि पार्टी की मेजबानी किसने की, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 11:37:04

2 News : शाहरुख-दीपिका सहित इन सितारों ने पार्टी में जमाया रंग, मनोज बाजपेयी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

हाल ही मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। हालांकि यह पता नहीं चला कि पार्टी की मेजबानी किसने की, लेकिन इन सभी सितारों को एक साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। इनकी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इस साल दो सुपरहिट फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ दे चुके शाहरुख खान ने ‘डंकी’ के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया।

शाहरुख काले सूट में जंच रहे थे और उनके बाल एक छोटी सी पोनीटेल में बंधे थे। पार्टी में शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना भी शामिल हुईं। वे काले रंग में ट्विनिंग करती दिखीं। गौरी ने काली पतलून के साथ प्रिंटेड काली शर्ट पहनी थी, जबकि सुहाना धारीदार पैंट के साथ काले टॉप में थीं। दीपिका लाल बॉडीकॉन ड्रेस में बिजली गिरा रही थीं। उन्होंने ड्रेस को लाल हील्स और लाल लिपस्टिक के साथ पेयर किया था।

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भूरे रंग की जैकेट में थे, जिसे उन्होंने काली टी-शर्ट और काली पैंट के साथ पेयर किया था। करण ने वाइन रंग की जैकेट और मैचिंग पतलून को चुना। इस मौके पर सुनील शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह, चंकी पांडे, भावना पांडे और जैकी भगनानी भी नजर आए।

मनोज ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

एक्टर मनोज बाजपेयी जबरदस्त प्रतिभा के धनी हैं। वे कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाकर खुद को साबित कर चुके हैं। मनोज ने करिअर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'स्वाभिमान' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'बैंडिट क्वीन' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। साल 1998 में आई 'सत्या' से उन्हें खास पहचान मिली।

इस बीच मनोज को ओवर द टॉप (OTT) पर रिलीज हुई उनकी दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। मनोज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर फैंस को यह खुशखबरी दी है। मनोज ने बताया कि वे 'गुलमोहर' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए। उन्होंने खुद की फोटो शेयर कर लिखा 'बॉलीवुड हंगामा OTT इंडिया फेस्ट 2023 में दो अविश्वसनीय फिल्मों 'गुलमोहर' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मूल फिल्म) का पुरस्कार प्राप्त किया।

मेरे सह-कलाकारों को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी प्रतिभा हर दृश्य का सार थी। हमारे काम को स्वीकार करने और सभी प्रयासों को सार्थक बनाने के लिए दर्शकों का हमेशा आभारी हूं'। इसके बाद उन्होंने ‘गुलमोहर’ के डायरेक्टर राहुल चित्तैला और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के निर्देशक अपूर्व सिंह करकी को थैंक्स बोला। उल्लेखनीय है कि 'गुलमोहर' मार्च में डिज्नी प्लस हॉटस्टार और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' मई में जी5 पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार