न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिशा सहित पहुंचे ये सितारे, शिल्पा और रितेश ने ऐसे की मूवी की तारीफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ आज ईद (11 अप्रैल) के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहुंच गई है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 2:13:20

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिशा सहित पहुंचे ये सितारे, शिल्पा और रितेश ने ऐसे की मूवी की तारीफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ आज ईद (11 अप्रैल) के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहुंच गई है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई है। इससे पहले बुधवार (10 अप्रैल) की रात इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पटानी वहां आईं और महफिल लूट ली। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपल जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह को भी स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया।

ये फिल्म जैकी के लिए भी खास है क्योंकि वे इसके प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं। रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया भी इवेंट का हिस्सा बनें। कपल कैजुअल लुक में दिखाई दिए। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ आनंद और विशाल मिश्रा भी शामिल हुए। फिल्म में साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रूप में हैं। साथ ही तीन एक्ट्रेस अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। अक्षय ने बुधवार रात फिल्म की स्क्रीनिंग का एक वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया।

फिल्म की स्टार कास्ट ने जर्नलिस्ट, मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों के साथ फिल्म देखी। शिल्पा ने फिल्म देखने के बाद अपने बेटे की एक तस्वीर टाइगर संग शेयर कर लिखा, “छोटे मियां के साथ बडे़ मियां, क्या एक्शन फिल्म है, बहुत ही ज्यादा एंटरटेनिंग। अक्षय कुमार, टाइगर, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी आपने शानदार काम किया है। अली अब्बास ऐसी शानदार फिल्म बनाने के लिए आप पर गर्व है, सलाम है आपको, आपने बिल्कुल कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म बनाई है।

bade miyan chote miyan,bmcm,Akshay Kumar,tiger shroff,bmcm movie,special screening,Shilpa Shetty,riteish deshmukh

रितेश देशमुख ने लिखा, जब आपके पास बिजनेस में दो बेस्ट एक्शन हीरो हों...

रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर मूवी का रिव्यू करते हुए इसकी जमकर तारीफ की। रितेश ने लिखा, “बड़े मियां छोटे मियां देखने जाइए, जब आपके पास बिजनेस में दो बेस्ट एक्शन हीरो हों जो अपना बेस्ट परफॉर्म कर रहे हों, तो निश्चित रूप से आपकी जर्नी एक्साइटिंग होगी। अक्षय और टाइगर की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है – उनके बैंटर पृथ्वीराज बम है एक्सीलेंट स्क्रीन प्रेजेंस और एक बॉस की तरह एक खलनायक की भूमिका निभाते हैं। सोनाक्षी बिल्कुल अपने नाम की तरह ही प्योर सोना हैं।

मानुषी और अलाया ने अपने एक्शन और ह्यूमर में महारत हासिल की है। अली अब्बास जफर आपने एक कंप्लीट एंटरटेनर फिल्म बनाई है - हर चीज़ को एंजॉय किया। वाशु भगनानी जी दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी केवल बड़े दिल वाला निर्माता ही उनके जैसा कुछ बना सकता है। बॉक्स ऑफिस पर आपकी शानदार सफलता की कामना करता हूं।” गौरतलब है कि यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन ईद को देखते हुए इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। अक्षय-टाइगर ने इसका जमकर प्रमोशन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष