न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय लीला भंसाली की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, इधर-मशहूर डायरेक्टर ने ली दुनिया से विदाई

प्रख्यात फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने शनिवार (24 फरवरी) को अपना 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भंसाली के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 1:24:32

2 News : संजय लीला भंसाली की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, इधर-मशहूर डायरेक्टर ने ली दुनिया से विदाई

प्रख्यात फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने शनिवार (24 फरवरी) को अपना 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भंसाली के घर सितारों का जमावड़ा लग गया। वहां आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा, रानी मुखर्जी समेत कई सितारे नजर आए। आलिया एथिनिक सूट में दिखीं तो उसी कार में बैठे रणबीर कपूर भी सिंपल लुक में थे। इस दौरान विक्की भी पार्टी का हिस्सा बने।

एक्टर ने ऑलिव कलर की शर्ट के साथ डेनिम्स और सिर पर कैप कैरी की हुई थी। रणबीर और विक्की ने मिलते ही एक-दूसरे को जोर से गले लगा लिया। बता दें कि पिछले साल 1 दिसंबर को इन दोनों स्टार्स की फिल्म ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ रिलीज हुई थी। इन फिल्मों की खूब तारीफ हुई।

भंसाली की अपकमिंग मूवी 'लव एंड वॉर' में रणबीर, विक्की और आलिया तीनों दिखेंगे। साथ ही नेटफ्लिक्स पर उनकी आने वाली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख भी उन्हें बधाई देने घर पहुंचीं। भंसाली बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशकों में से एक हैं।

sanjay leela bhansali,director sanjay leela bhansali,ranbir kapoor,alia bhatt,vicky kaushal,rani mukerjee,bhansali birthday,kumar shahani,director kumar shahani,kumar shahani death

कुमार शाहनी का 83 साल की उम्र में निधन, मिल चुका है नेशनल फिल्म अवार्ड

मनोरंजन जगत से एक बार फिर से दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर डायरेक्टर कुमार शाहनी का निधन हो गया। 'माया दर्पण' और 'तरंग' जैसी फिल्में बनाने वाले शाहनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे 83 साल के थे। अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शाहनी एक एजुकेटर और लेखक भी थे। उन्होंने निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित 'माया दर्पण' बनाई थी। इसे नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कई किताब भी लिखी है। उनका जन्म 7 दिसंबर 1940 को लरकाना में हुआ था। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन पूरी की। शाहनी ने साल 1989 में ‘ख्याल गाथा’ बनाई थी।

साल 1997 में शाहनी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘चार अध्याय’ पर फिल्म बनाई थी। शाहनी बाद में फ्रांस गए और फिल्ममेकर रॉबर्ट ब्रेसन को उनकी फिल्म ‘यूने फेम डूस’ में सहायता की। बता दें कि वो ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना गुरु मानते थे। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में एक्ट्रेस सुहानी भटनागर, एक्टर ऋतुराज सिंह और मशहूर प्रजेंटर अमीन सयानी भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम