न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंसूर अली खान ने लिया यू टर्न, तृषा कृष्णन, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर को भेजा मानहानि नोटिस

मंसूर अली खान और तृषा कृष्णन का यह विवाद पिछले कुछ समय से शांत था लेकिन अब इसमें एक बार फिर से मंसूर अली खान ने उबाल ला दिया है। उन्होंने तृषा कृष्णन के साथ-साथ चिरंजीवी और खुशबू सुंदर को मानहानि का नोटिस दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 5:53:59

मंसूर अली खान ने लिया यू टर्न, तृषा कृष्णन, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर को भेजा मानहानि नोटिस

थलापति और संजय दत्त अभिनीत लोकेश कनगराज निर्देशित लियो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ इस फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आए अभिनेता मंसूर अली खान के एक नायिका तृषा कृष्णन को लेकर दिए एक बयान के चलते सुर्खियों में रही थी। मंसूर अली खान और तृषा कृष्णन का यह विवाद पिछले कुछ समय से शांत था लेकिन अब इसमें एक बार फिर से मंसूर अली खान ने उबाल ला दिया है। उन्होंने तृषा कृष्णन के साथ-साथ चिरंजीवी और खुशबू सुंदर को मानहानि का नोटिस दिया है।

लियो में एक साथ नजर आ चुके अभिनेता मंसूर अली खान और अभिनेत्री तृषा कृष्णन कॉन्ट्रोवर्सी में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर तृषा को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद जब मंसूर को ट्रोल किया गया तो उन्होंने माफी मांग ली थी। लेकिन अब उन्होंने अपने एक्शन से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने तृषा, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर के खिलाफ एक्शन लिया है और मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

क्या है मामला?

ज्ञातव्य है कि मंसूर अली खान और तृषा कृष्णन ने विजय थलापति की फिल्म लियो में एक साथ काम किया था। फिल्म प्रदर्शन के बाद मंसूर ने अपने एक बयान में कहा कि- जब मुझे पता चला कि मुझे तृषा के साथ अभिनय करना है तो मुझे लगा कि तृषा के साथ मेरा बेड सीन होगा। मैंने सोचा मैं उसे उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा जैसे अन्य एक्ट्रेस को ले जाता हूं। मैंने कई रेप सीन्स पहले भी किए हैं ये कोई नया नहीं है। लेकिन कश्मीर में शूटिंग के दौरान इन लोगों ने मुझे तृषा को नहीं दिखाया।

mansoor ali khan took a u turn,sent defamation notice to trisha krishnan,chiranjeevi and khushboo sundar

खूब मचा बवाल फिर मांगी माफी

मंसूर अली खान का तृषा को लेकर दिया गया ये बयान किसी को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। दक्षिण भारत फिल्मद्योग भी तृषा के समर्थन में उतरा। चिरंजीवी और खुशबू सुंदर जैसे स्टार्स ने तृषा का सपोर्ट किया और मंसूर की क्लास लगाई। इसके बाद से ही मामला गर्माया हुआ है। लगातार ट्रोल होने के बाद खुद मंसूर अली खान ने तृषा से माफी भी मांगी। लग रहा था कि मामला यहां पर खत्म हो जाएगा तभी एक नया मोड़ आ गया। अब मंसूर ने यूटर्न लेते हुए एक बार फिर सभी को चौंका दिया है।

फिलहाल अभी इस नोटिस पर तृषा कृष्णन की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। लियो फिल्म की बात करें तो इसमें विजय थलापति लीड रोल में थे और तृषा कृष्णन उनके अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 612 करोड़ का रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे