न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज ने इनके साथ इसलिए नहीं किया लंबे समय तक काम, शाहरुख ने इसलिए मांगी माफी, वीडियो वायरल

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे ज्याता प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 May 2024 2:13:15

2 News : मनोज ने इनके साथ इसलिए नहीं किया लंबे समय तक काम, शाहरुख ने इसलिए मांगी माफी, वीडियो वायरल

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सबसे ज्याता प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद वे एक्टिंग स्किल के दम पर खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने में सफल रहे। वे अलग-अलग तरीके की भूमिकाओं के साथ लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं। मनोज और दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक समय काफी अच्छे दोस्त थे।

बीच में बात बिगड़ने से दोनों ने 11 साल तक साथ काम नहीं किया था। हालांकि अब उनके रिश्ते फिर से ट्रैक पर हैं। दोनों ने ‘सत्या’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखाया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान मनोज ने अनुराग को लेकर बात की। मनोज ने ‘बॉलीवुड बबल’ से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि अनुराग मेरे टाइप की फिल्में नहीं बना रहे थे और उन्हें भी लग रहा था कि मनोज की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरा करिअर नीचे जा रहा था।

इसलिए हम दोनों अलग-अलग जिंदगियां एंजॉय कर रहे थे। उन्हें मेरी जरूरत नहीं थी, मुझे उनकी। उल्लेखनीय है कि मनोज और अनुराग एक बार झगड़ भी पड़े थे। मनोज ने बताया था कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से पहले एक बार मैं अनुराग से किसी किताब पर बात कर रहा था। अनुराग ने मुझसे कह दिया कि मुझे पढ़ने-लिखने के बारे में कुछ नहीं पता।

जब हमने ड्रिंक किया तो इस बात पर बहस बढ़ गई। हम मशहूर गीतकार गुलजार के घर के बाहर झगड़ने लगे। चिल्ला-चिल्लाकर एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते रहे। इसके बाद हमारी कई साल बात नहीं हुई। फिर एक दिन अनुराग ने रात साढ़े दस बजे मुझे फोन किया और सारे गिले-शिकवे दूर किए।

manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,manoj anurag,satya,gangs of wassepur,shahrukh khan,ipl-17,kolkata knight riders,kkr,akash chopra

कोलकाता की जीत के बाद शाहरुख खान जब मैदान का चक्कर लगा रहे थे तो...

बुधवार (21 मई) को आईपीएल-17 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालिफायर 1 मुकाबला खेला गया। इसमें शाहरुख खान की टीम KKR ने 8 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच का मजा लेने के लिए शाहरुख अपने बच्चों सुहाना और अबराम के साथ पहुंचे थे। मैच खत्म होने के बाद एक ऐसी बात हुई, जिसे लेकर शाहरुख ने माफी मांगी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इसमें शाहरुख मैदान पर दर्शकों की तरफ हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान वे पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा, विकेटकीपर पार्थिव पटेल और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के लाइव शो के बीच में आ गए।

जैसे ही शाहरुख को इसका अहसास हुआ, वो उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। शाहरुख शो कर रहे तीनों क्रिकेटर्स से गले लगे और जाते-जाते एक बार फिर हाथ जोड़कर सॉरी बोला। शाहरुख की इस विनम्रता पर आकाश ने कहा, ”आपने हमारा दिन बना दिया है। आप शो के बीच में नहीं आए, बल्कि आप हमारे शो स्टॉपर हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष