न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोमांचक है मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोरम’ का ट्रेलर, बॉबी ने बताया कैसे मिला ‘एनिमल’ का रोल

मनोज बाजपेयी एक जबरदस्त प्रतिभावान एक्टर हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। बिहार की एक छोटी सी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 6:30:00

2 News : रोमांचक है मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोरम’ का ट्रेलर, बॉबी ने बताया कैसे मिला ‘एनिमल’ का रोल

मनोज बाजपेयी एक जबरदस्त प्रतिभावान एक्टर हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। बिहार की एक छोटी सी जगह से आकर मनोज ने मुंबई में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले मनोज कई सालों से बड़े पर्दे पर कमाल कर रहे हैं। आज शुक्रवार (24 नवंबर) को उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘जोरम’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो दिल को छू जाता है।

इसमें मनोज एक बहुत अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। वे एक ऐसे पिता का रोल निभा रहे हैं जो अपने बच्चे को खुद के आगे बांधकर भाग रहा है और जीवन की चुनौतियों से जूझ रहा है। मनोज (दसरू) अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं, लेकिन आगे चलकर उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आता है, जब उन्हें जान बचाने के लिए गांव छोड़कर मुंबई जाना पड़ता है। वे तीन महीने की बेटी को बचाने के लिए भाग रहे हैं।

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी बने जीशान अय्यूब ‘दसरू’ को पकड़ने के मिशन पर हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक देवाशीष मखीजा ने कहा कि निर्माता अनुपमा बोस और पूरी टीम और स्टारकास्ट ने बेहतरीन काम किया है। मनोज ने कहा कि मैं ‘जोरम’ का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं जी और देवाशीष का आभारी हूं।

monoj bajpayee,actor manoj bajpayee,joram movie,joram trailer,bobby deol,animal,animal movie,ranbir kapoor,sandeep wanga reddy

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ की ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, चलो बेकारी के दिन काम आए

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। इसमें रणबीर कपूर के साथ विलेन बने बॉबी देओल ने सबका ध्यान खींचा। हर तरफ बॉबी के लुक और एक्टिंग की चर्चा हो रही है। बॉबी ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला। दिल्ली में ‘एनिमल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची।

इस दौरान बॉबी ने बताया कि एक दिन मेरे पास संदीप का फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं। लेकिन उस वक्त मुझे लग रहा था कि पता नहीं ये संदीप ही है या कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है। फिर जब मुझे पता चला कि वो सच में संदीप हैं तो मैंने तुरंत उन्हें फोन कर मिलने के लिए हां कर दिया।

जब मैं संदीप से मिला तो उन्होंने मेरी एक पुरानी फोटो दिखाई। यह उस समय की थी जब मैं काम न होने की वजह से सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग खेलता था। संदीप ने मुझे फोटो दिखाकर कहा कि इसमें जो मेरा एक्सप्रेशन है उन्हें वही चाहिए। ये सुन मैंने कहा कि चलो बेकारी के दिन काम आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका