न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, रोहित को इन सितारों ने ऐसे दी बर्थडे की बधाई

एक्टर मनोज बाजपेयी की प्रतिभा किसी से छुपी हुई नहीं है। एक छोटी सी जगह से आए मनोज ने मुंबई में खासा नाम कमाया। मनोज को चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 7:30:16

2 News : मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, रोहित को इन सितारों ने ऐसे दी बर्थडे की बधाई

एक्टर मनोज बाजपेयी की प्रतिभा किसी से छुपी हुई नहीं है। एक छोटी सी जगह से आए मनोज ने मुंबई में खासा नाम कमाया। मनोज को चाहने वालों की एक अलग ही लंबी-चौड़ी जमात है। वह करीब तीन दशक से लोगों के दिलों में घर बनाए हुए हैं। अब मनोज की नई फिल्म का ऐलान हुआ है, जिसका नाम 'भैया जी' है। इसके साथ ही इस फिल्म से मनोज का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वे बेहद अलग अंदाज में दिख रहे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है। खास बात ये है कि यह मनोज की 100वीं फिल्म है। पोस्टर में देख सकते हैं कि मनोज धोती-कुर्ता पहने गले में गमछा लपेटे, मुंह में सिगरेट दबाए एकदम देसी अंदाज में हैं। वे खूंखार लग रहे हैं। बैकग्राउंड में काफी खून-खराबा नजर आ रहा है। मनोज ने आज गुरुवार (14 मार्च) को पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट और टीजर को लेकर अपडेट दिया।

फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसका टीजर 20 मार्च को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर रिलीज होगा। विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल यह मूवी ला रहे हैं। अपूर्व सिंह कार्की इसके डायरेक्टर हैं। अपूर्व इससे पहले मनोज की मूवी ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का निर्माण कर चुके हैं। मनोज की पिछली फिल्म ‘जोराम’ ने देश-विदेश में खूब वाहवाही बटोरी थी।

रोहित शेट्टी बना चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में, 50 साल के हुए डायरेक्टर

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज गुरुवार (14 मार्च) को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें वे हेलीकॉप्टर के सामने पोज दे रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रोहित। आप केवल एक हैं जिसके साथ मैं एक हेलीकॉप्टर में बैठूंगी क्योंकि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रोहित शेट्टी, आप सभी को प्यार और आपको आगे के सबसे अच्छे साल की शुभकामनाएं।” सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फोटो शेयर कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, आपको अधिक एक्शन, मस्ती और फिल्मों की शुभकामनाएं! बड़ा प्यार और सम्मान।”

अजय देवगन ने लिखा, “एक और साल पुराना, लेकिन स्टंट पागल होते जा रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त।” अर्जुन कपूर ने लिखा, “एक्शन के उस्ताद को शुभकामनाएं, उच्च उड़ान स्टंट और विस्फोटक क्षणों से भरा जन्मदिन! आपका दिन आपकी फिल्मों की तरह मजेदार और प्यारा हो।” शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने लिखा, “सबसे बड़े दिल वाले आदमी के लिए, सपने, एक्शन सीक्वेंस, स्टार कास्ट और बहुत कुछ।

आपको बड़े हिट्स, स्वास्थ्य, प्यार, मस्ती, और सभी तरह से मुस्कुराहट की शुभकामनाएं। यहां अधिक उड़ने वाली कारों, ड्रोन, बुलेट, हेलीकॉप्टरों और सुरक्षा के भार के लिए, सभी ओम से ऊपर है।” रोहित के खाते में ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘सिंघम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। रोहित गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर शेट्टी के बेटे हैं, जो अधिकतर फिल्मों में विलेन के रूप में दिखते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम