न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंदिरा बेदी ने दिवंगत पति राज कौशल के बर्थडे पर कराया हवन, हिना खान को लंगड़ाते देख मां को हुई चिंता

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज कौशल का 30 जून 2021 को अचानक कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था। मंदिरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 12:42:02

मंदिरा बेदी ने दिवंगत पति राज कौशल के बर्थडे पर कराया हवन, हिना खान को लंगड़ाते देख मां को हुई चिंता

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज कौशल का 30 जून 2021 को अचानक कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया था। मंदिरा आज भी उन्हें काफी मिस करती हैं। मंदिरा ने मंगलवार (15 अगस्त) को राज के जन्मदिन पर खास हवन-पूजा करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिरा ने दोनों बच्चों वीर और तारा के साथ घर पर हवन किया, जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

मंदिरा ने लिखा, "15 अगस्त, तुम्हारा बर्थडे राजी। हम तुम्हें सेलिब्रेट करते थे, उस दिन को सेलिब्रेट करते थे जब तुम इस दुनिया में आए।" मंदिरा तस्वीरों में दोनों बच्चों के साथ हवन करती दिख रही हैं। मंदिरा हर खास मौके पर पति को खास अंदाज में याद करती हैं। चाहे उनकी बर्थ एनिवर्सरी हो या डेथ एनिवर्सरी, मैरिज एनिवर्सरी हो या कोई त्योहार, मंदिरा हवन कराना या गुरुद्वारे में मत्था टेकना नहीं भूलतीं।

उल्लेखनीय है कि मंदिरा ने राज के साथ साल 1999 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा वीर है। इसके बाद उन्होंने 2020 में 4 साल की बेटी तारा को गोद लिया था। मंदिरा को सबसे पहले दूरदर्शन पर आने वाले डेली सोप ‘शांति’ से पहचान मिली थी। इसके बाद वह कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

mandira bedi,raj kaushal,shanti serial,actress mandira bedi,hina khan,tv actress hina khan,hina leg injured

हिना के पैर में आई है चोट, मां को ऐसे दिया सरप्राइज

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हिना ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लंगड़ाकर चलती हुई दिख रही हैं। हिना रात को चोरी-छिपे अपने घर में जाती दिख रही हैं। दरअसल हिना ने बताया कि वो अपनी मम्मी को सरप्राइज देना चाहती थीं इसलिए इस तरह से घर के अंदर जा रही हैं।

हिना जब घर के अंदर दाखिल होती हैं, फिर किसी दूसरी जगह छिप जाती हैं। दरवाजे के पीछे से निकलते हुए वह घर के चारों ओर नजर दौड़ाती हैं कि कहीं उनकी मॉम न देख लें। फिर जाकर लिविंग एरिया में बैठ जाती हैं। अब हिना मॉम को पुकारती हैं। मॉम अंदर से आती हैं तो बेटी को ऐसी हालत में देख रोने लग जाती हैं। इसके बाद हिना भी इमोशनल हो जाती हैं।

मां पूछती हैं कि आखिर चोट कैसे लगी? बताओ तो सही हुआ क्या कैसे लग गई? इस पर हिना मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि लग गई बस। हिना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'तो मेरी मॉम जल्दी सो जाती हैं। उन्हें नहीं बताया कि मैं आ रही हूं, जब मैं घर के अंदर आई थीं तो रात के 11.30 हो गए थे।

उन्हें कोई अंदाजा नहीं था। फिर अर्ली मॉर्निंग मैंने उन्हें सरप्राइज दिया। और फिर उनका प्राइसलेस रिएक्शन मुझे देखने को मिला। मेरी भोली मां। आप लोग मेरे पैर की चिंता मत करिए। मैं ठीक हूं।' बता दें कि पैर में चोट की वजह से हिना कुछ दिनों के ब्रेक पर घर गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार