न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका अरोड़ा ने कहा, बिना किसी पछतावे के जी रही हूं मैं, फरदीन खान से दूर हैं उनके बच्चे...

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अक्सर फैशन और जिम शॉर्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर छा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 7:27:12

2 News : मलाइका अरोड़ा ने कहा, बिना किसी पछतावे के जी रही हूं मैं, फरदीन खान से दूर हैं उनके बच्चे...

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अक्सर फैशन और जिम शॉर्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। मलाइका ने हाल ही में अपनी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर बात की। मलाइका ने ग्लोबलस्पा मैगजीन से बात करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से मैंने जो भी विकल्प चुना है, उसने मेरे जीवन को एक कारण से आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें उसी तरह से सामने आ रही हैं।

मैंने फिल्मों में कैमियो और गेस्ट अपियरेंस वाले किरदार निभाए हैं। अब मैं एक अच्छी तरह से विकसित, महत्वपूर्ण करेक्टर प्ले करने का अनुभव पसंद करना चाहूंगी। मैं इसको लेकर बेहतर विकल्प तलाश रही हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे एक कॉम्पलेक्स और बड़ा किरदार निभाने का मौका मिले। जहां तक मलाइका के निजी जीवन का सवाल है तो इस साल उनका एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी गतिविधियों के आधार पर यह माना जा रहा है कि उनकी राहें अब जुदा हो चुकी हैं।

कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि पिछले महीने जब मलाइका के पिता की अचानक मौत हो गई थी, तो उस दौरान अर्जुन ने उन्हें संभाला था। मलाइका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' में बिजी हैं। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'खो गए हम कहां' में दिखी थीं। मलाइका टीवी पर रियलिटी शो में जज के रूप में भी नजर आती हैं।

malaika arora,actress malaika arora,arjun kapoor,arbaaz khan,malaika father,malaika arjun,fardeen khan,actor fardeen khan,fardeen children,fardeen wife,heeramandi,kehl khel mein

मुझे बच्चों के गले लगना, दुलारना और चूमना याद आता है : फरदीन

फरदीन खान ने कुछ दिनों पहले संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी : द डायमंड बाजार के साथ कई सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। इसके बाद वे 15 अगस्त को रिलीज हुई मूवी ‘खेल खेल में’ थे। फरदीन इन दिनों ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग में बिजी हैं। फरदीन पत्नी नताशा से अलग होने की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस बीच फरदीन ने खुलासा किया है कि वो अपने बच्चों के साथ नहीं रह रहे हैं।

फरदीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये आसान नहीं है, मैं इस बात में नहीं पड़ना चाहता कि वे दूर क्यों हैं, लेकिन हां, यह आसान नहीं है। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं उन्हें हर 4-6 सप्ताह में देखता हूं और हम रोजाना वीडियो कॉल पर बात करते हैं। हालांकि मुझे निश्चित रूप से उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बनना, उन्हें बड़ा होते देखना, उनके फैसले लेने की प्रोसेस का हिस्सा बनना और उन्हें अपनी पहचान खोजने में मदद करना याद आता है।

मेरे बच्चे पेंटिंग करते हैं और मैंने मुंबई में अपने घर की दीवारों पर उनकी पेंटिंग लगाई हैं। मुझे उनके गले लगना, दुलारना और चूमना याद आता है। मैं अपना ध्यान भटकाने के लिए काम करता रहता हूं। और जब भी वे मुंबई आते हैं मैं अपना पूरा शेड्यूल खाली कर देता हूं और 24/7 उनके साथ रहता हूं। फरदीन ने अपने सेपरेशन के बारे में कुछ नहीं कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री