न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस स्टार कपल ने मंदिर में रचाई शादी, इसलिए फिर से लगी नागा चैतन्य व शोभिता के अफेयर की अटकलें

मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा दास और 'मंजुम्मेल बॉयज' फेम एक्टर दीपक परमोबल ने आज बुधवार (24 अप्रैल) को केरल के गुरुवायुर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 7:46:12

2 News : इस स्टार कपल ने मंदिर में रचाई शादी, इसलिए फिर से लगी नागा चैतन्य व शोभिता के अफेयर की अटकलें

मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा दास और 'मंजुम्मेल बॉयज' फेम एक्टर दीपक परमोबल ने आज बुधवार (24 अप्रैल) को केरल के गुरुवायुर मंदिर में शादी रचा ली। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्त मौजूद थे। फोटोग्राफर ने शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। फैस सोशल मीडिया के माध्यम से कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में हुई।

इस दौरान दीपक ने सफेद सिल्क की धोती और गले में सिल्क का सफेद स्ट्रॉल पहना हुआ था। अपर्णा ने हरे ब्लाउज के साथ सफेद रंग की केरल की ट्रेडनिशनल कसावु साड़ी पहनी थी। अपर्णा ने बेहद लाइट मेकअप किया था। अपर्णा शादी के जोड़े में कमाल लग रही थीं। दीपक और अपर्णा ने एक-दूसरे को तुलसी की माला पहनाई। शादी के बाद उन्होंने मीडिया का भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि दीपक और अपर्णा कुछ वक्त पहले से ही डेट कर रहे थे।

दीपक ने 2 अप्रैल को अपर्णा को टैग करते हुए अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की थी जिसमें बताया गया था कि 24 अप्रैल, डेट सेव कर लें। इसमें दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरें भी नजर आई थीं। बता दें कि अपर्णा ज्यादातर मलयालम और तमिल फिल्मों में दिखती हैं। उन्होंने 2018 में 'नजन प्रकाशन' के साथ डेब्यू किया था। साल 2022 में थलापति विजय के साथ अपर्णा 'बीस्ट' फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थी। दीपक भी मलयालम फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने साल 2010 में ‘मलारवाडी आर्ट्स क्लब’ से अभिनय की शुरुआत की थी।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने शेयर की फोटो और फिर फैंस ने लगाया अनुमान...

साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला की डेटिंग को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट और कुछ मौकों पर साथ दिखाई देने से अफवाहों को हवा मिलती है। हालांकि दोनों ने अभी तक रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। इस बीच नागा ने अपने इंस्टा हैंडल पर डूबते सूरज के साथ पोज देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की।

नागा डेनिम पैंट, कैप और सनग्लासेस के साथ व्हाइट टी-शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। हालांकि उन्होंने फोटो के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा। उनकी पोस्ट के कुछ घंटों बाद शोभिता ने लगभग सेम बैकग्राउंड से कुछ फोटो साझा कीं। वह जंगल सफारी पर राइड कर रही थीं और एक तस्वीर में लगभग ऐसे ही सीन के साथ डूबता हुआ सूरज भी दिख रहा था। कहा जा रहा है कि दोनों महाराष्ट्र के वाइल्डलाइफ रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं।

नेटिजंस ने इस पर खुलकर रिएक्शन दी। जहां कुछ लोगों ने शोभिता को 'घर तोड़ने वाली' कहा, तो वहीं कुछ अन्य लोगों ने यह भी बताया कि सामंथा से अलग होने के कई दिनों बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर सामने आईं। बता दें, नागा ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु से लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। महज 4 साल बाद 2021 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उन्होंने तलाक ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष