मलाइका अरोड़ा अकसर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करके लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसकों देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मलाइका योगा इंस्ट्रक्टर सर्वेश शशि के साथ योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका कितनी आसानी से फुल बॉडी स्ट्रैच कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्ट्रक्टर के साथ इतनी आसानी से स्ट्रैचिंग की जैसे मानो उनके लिये ये बायें हाथ का खेल हो।














